विज्ञापन
बिहार के आरा में आयोजित बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। इस जीत के साथ ही क्षेत्र की सियासत में नई चर्चा तेज हो गई है।

Bihar News : बिहार के आरा में आयोजित बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। इस जीत के साथ ही क्षेत्र की सियासत में नई चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों के अंतर से मात दी। अंतिम परिणाम के अनुसार, RJD उम्मीदवार को 2,486 वोट प्राप्त हुए, जबकि JDU के कन्हैया प्रसाद 2,146 वोटों पर सिमट गए। वहीं, निर्दलीय मैदान में उतरे और JDU से बागी माने जा रहे मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले, जिससे वे तीसरे स्थान पर रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बागी उम्मीदवार की मौजूदगी ने इस मुकाबले में एनडीए के वोट समीकरण को खासा प्रभावित किया। Bihar News
सोनू कुमार राय भोजपुर जिले के आरा क्षेत्र के मीरगंज के रहने वाले हैं और उनका परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता लालदास राय बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी पहचान रही है। इसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोनू राय ने इस चुनाव में मजबूत पकड़ दिखाई। उन्हें पार्टी के भीतर एक सक्रिय और जमीन से जुड़े नेता के रूप में देखा जाता है। बताया जाता है कि उनका संबंध RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी बेहतर है, जिसका लाभ उन्हें संगठनात्मक समर्थन के रूप में मिला। बता दें कि भोजपुर–बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन अंत में बाजी RJD उम्मीदवार सोनू कुमार राय के हाथ लगी। उन्हें कुल 2,486 वोट मिले और उन्होंने JDU के कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। JDU प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 2,146 वोट हासिल हुए और उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं, निर्दलीय मैदान में उतरे और JDU से बागी नेता माने जा रहे मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले, जिससे वे तीसरे स्थान पर रहे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बागी उम्मीदवार की मौजूदगी ने चुनावी समीकरण को काफी हद तक प्रभावित किया। Bihar News
JDU उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद आरा-बक्सर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के पुत्र हैं। राधा चरण साह स्वयं दो बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में संदेश विधानसभा सीट से विधायक हैं। JDU ने इस उपचुनाव में कन्हैया प्रसाद को मैदान में उतारा था, लेकिन वे कड़े मुकाबले में RJD उम्मीदवार से पीछे रह गए। Bihar News
भोजपुर-बक्सर विधान परिषद सीट को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां मतदान आम जनता नहीं बल्कि स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। यही वजह है कि इस सीट का चुनावी गणित पूरी तरह संगठनात्मक पकड़ पर निर्भर करता है। यह उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि पूर्व MLC राधा चरण साह ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। Bihar News
जीत के बाद सोनू कुमार राय ने जनता, समर्थकों और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए काम करेंगे। Bihar News
विज्ञापन