प्रियंका गांधी वाड्रा संसद के बाहर बेहद आक्रमक तेवरों में नजर आईं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सदन के बाहर मीडिया के सवालों पर भड़क गईं। उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर आरोप लगाया कि वो सरकार के इशारे पर ही प्रश्न पूछते हैं।
पीटीआई के मुताबिक प्रियंका गांधी ने कहा, "आप हमेशा वही सवाल पूछते हैं जो यह सरकार चाहती है। आप ये सवाल सरकार से क्यों नहीं पूछते? उनकेल मंत्री बाहर निकल रहे हैं उनसे पूछिए। प्रधानमंत्री संसद तक नहीं आए हैं। इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है, देश भर के युवा विरोध कर रहे हैं, फिर भी प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित नहीं किया है। और आप मुझसे पूछ रहे हैं कि संसद क्यों नहीं चल रही है?"
क्या आपने उनसे पूछा?
कांग्रेस सांसद ने कहा, "पूछिए कि छात्रों के लिए क्या किया जा रहा है। पूछिए कि छात्रों की मांगों पर क्या कार्रवाई हो रही है। ये सवाल आपको पूछने चाहिए। जब ये मंत्री बाहर आएं, तो उनसे पूछिए... आप कब इस्तीफा देंगे? क्या आपने यह सवाल पूछा है? क्या आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा है कि वे कब इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं? क्या आपने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया? क्या आपने उनसे पूछा है कि इतने सारे युवा छात्र अस्पतालों में क्यों हैं? क्या आपने पूछा है कि बाहर विरोध कर रहे छात्र अपने माता-पिता से बात भी क्यों नहीं कर पाए क्यों इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं? क्या आपने पूछा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) क्यों लागू किया गया? क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? जब आप सरकार से ये सवाल पूछना शुरू करेंगे, तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी।"
कांग्रेस का आक्रामक रुख
कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक और इसके खिलाफ प्रदर्शन करने रहे छात्रों बल प्रयोग के खिलाफ मुखरता से विरोध कर रही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, सात लोक कल्याण मार्ग, कांग्रेस ने धरना भी दिया था। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश भी शामिल हुए। पुलिस ने राहुल, प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन