राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होने और नतीजे आने के बाद सरकार गठन का सिलसिला शुरू होता है। इसी प्रक्रिया का एक अहम चरण है जो कि मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपना। लगभग हर चुनाव के बाद दोहराई जाने वाली यह परंपरा सिर्फ़ औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान से जुड़ी प्रक्रिया है।

बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के मुताबिक, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद पर बने रहते हैं। लेकिन व्यवहारिक तौर पर वे तब तक पद पर रहते हैं, जब तक विधानसभा का विश्वास हासिल है। जैसे ही विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होता है, वह विश्वास भी स्वतः समाप्त माना जाता है। इसलिए पुराने सीएम का इस्तीफ़ा मंत्रिपरिषद के औपचारिक विघटन की प्रक्रिया को पूरा करता है। इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि नई विधानसभा को सत्ता संभालने का पूरा अधिकार मिले और जनता के नए जनादेश का सम्मान किया जाए।
बता दें कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं और मंत्री मुख्यमंत्री की सलाह पर नियुक्त किए जाते हैं। जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्री राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद पर रहते हैं। व्यवहार में यह अवधि विधानसभा में बहुमत समर्थन पर निर्भर करती है। यानी जैसे ही चुनाव के परिणाम आते हैं और नई विधानसभा बनती है, पुरानी सरकार को औपचारिक रूप से हटना पड़ता है ताकि नई सरकार के लिए रास्ता साफ हो सके।
बता दें कि राज्यपाल अक्सर निवर्तमान सीएम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने का अनुरोध करते हैं। इसका उद्देश्य है कि प्रशासनिक शून्य से बचाव और शासन की निरंतरता बनाए रखना है। हालांकि कार्यवाहक सीएम की शक्तियाँ सीमित होती हैं। वे कोई बड़ा नीतिगत या वित्तीय निर्णय नहीं ले सकते है।
बता दें कि सीएम का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद राज्यपाल और उस दल/गठबंधन के नेता को बुलाते हैं जिसने विधानसभा में बहुमत हासिल किया है और उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण देते हैं। इसके बाद नए मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद शपथ लेकर औपचारिक रूप से सरकार का कार्यभार संभाला जाता हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा ही नहीं, बल्कि सरकार के सुचारु परिवर्तन के लिए संविधान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया है जो कि यह कदम न सिर्फ़ पुरानी सरकार के कार्यकाल को विधिवत समाप्त करता है, बल्कि नई चुनी हुई सरकार को अधिकारिक रूप से शासन संभालने का मार्ग प्रशस्त करता है।