
भारत को युवाओं का देश कहा जाता है. इसीलिए भारत को अक्सर यंग इंडिया कहा जाता है, क्योंकि यहां की 65% से ज़्यादा आबादी 35 साल से कम उम्र की है और करीब 22 करोड़ युवा 18–29 वर्ष की उम्र में आते हैं। यह वही वर्ग है, जिसकी नब्ज पकड़ने वाला नेता ही लंबे समय तक राजनीति पर राज कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ युवाओं की उम्मीदों को समझा, बल्कि उन्हें “नए भारत” की यात्रा का भागीदार भी बना दिया। यही वजह है कि बीते 11 सालों से वे सत्ता के शीर्ष पर कायम हैं और आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़े रोल मॉडल माने जाते हैं। PM Modi Birthday
दिलचस्प बात यह है कि 17 सितंबर को जब मोदी 75 वर्ष के हो रहे हैं, तब भी उनका जोश, ऊर्जा और कार्यशैली किसी युवा नेता से कम नहीं दिखती। यही कारण है कि देश का यूथ उन्हें केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत मानता है। आइए जानते हैं वे 10 वजहें, जिनसे मोदी युवाओं के दिलों के फेवरेट आइकन बने।
2014 से पहले देश की राजनीति पर एक तरह की निर्णयहीनता का परदा पड़ा हुआ था। लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद तस्वीर बदल गई। युवाओं ने पहली बार महसूस किया कि कोई नेता है जो बड़े और साहसिक फैसलों से पीछे नहीं हटता। नोटबंदी हो या जीएसटी का ऐतिहासिक प्रयोग, हर कदम ने यह संदेश दिया कि बदलाव आसान नहीं, लेकिन ज़रूरी है। अभिनंदन की वतन वापसी, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे एक्शन ने देश को दिखाया कि भारत अब केवल बयानबाज़ी नहीं करता, बल्कि जमीन पर असरदार जवाब देता है। युवाओं के लिए यही आत्मविश्वास सबसे बड़ा आकर्षण है।
भारतीय युवाओं को नरेंद्र मोदी की संघर्ष से शिखर तक की कहानी सबसे ज्यादा लुभाती है। बचपन में वे अपने पिता की चाय की दुकान पर हाथ बंटाते थे, लेकिन आज उनका नाम दुनिया के सबसे ताक़तवर नेताओं में गिना जाता है। फोर्ब्स 2024 की सूची में उनका टॉप-10 प्रभावशाली नेताओं में शामिल होना इसी सफर की गवाही है। यह कहानी युवाओं को यह यकीन दिलाती है कि अगर जज़्बा, विज़न और मेहनत हो तो नामुमकिन भी मुमकिन बनाया जा सकता है। यही जर्नी उन्हें लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए रोल मॉडल बनाती है। PM Modi Birthday
भारत में इंटरनेट की क्रांति को नई रफ़्तार देने का श्रेय मोदी सरकार को जाता है। डिजिटल इंडिया अभियान (2015) के बाद से अब तक 80 करोड़ से ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट्स अपना चुके हैं। UPI ने तो पूरी दुनिया में झंडा गाड़ दिया—2024 में हर महीने 12 अरब से ज़्यादा ट्रांजेक्शन करके भारत ने ग्लोबल रिकॉर्ड बना डाला। खुद पीएम मोदी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बेहद एक्टिव हैं। सितंबर 2025 तक उनके ट्विटर (X) पर 109 मिलियन और फेसबुक पर 51 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं—यानी वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शुमार हैं। सोशल मीडिया का सबसे बड़ा यूज़रबेस युवा है और यही वजह है कि मोदी का डिजिटल कनेक्शन उन्हें सीधे यंग इंडिया के दिल से जोड़ देता है।
2016 में शुरू हुआ स्टार्टअप इंडिया अभियान अब पूरी तरह से देश की उद्यमिता क्रांति बन चुका है। 1.2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स ने पंजीकरण कराया, जिनमें से कई अब यूनिकॉर्न बन चुके हैं। यानी आज का युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं रहा, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत मोदी सरकार की नीतियां रही हैं, जिन्होंने युवा उद्यमियों को संसाधन, समर्थन और अवसर दिए। यही वजह है कि भारत का युवा अब अपने सपनों को बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित करने की हिम्मत रखता है। PM Modi Birthday
युवाओं का दिल हमेशा जोश, जूनून और जज़्बे से धड़कता है। मोदी ने इसी ऊर्जा को राष्ट्रभक्ति की आग से जोड़ दिया। 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद यह जोश और भी स्पष्ट दिखा—युवाओं में देशभक्ति का उमंग उनके समर्थन में साफ झलकने लगा। आज का युवा एक सशक्त और स्ट्रॉन्ग इंडिया देखना चाहता है, और मोदी की नीतियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत अब कमजोर कड़ी नहीं, बल्कि दुनिया की अग्रणी ताक़तों में शुमार होने वाला राष्ट्र है।
युवाओं पर नेता की स्टाइल और पर्सनैलिटी का गहरा असर होता है, और प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में अलग ही छाप छोड़ते हैं। उनका पहनावा, संवाद का अंदाज़ और भाषणों की ऊर्जा उन्हें भीड़ में सबसे अलग बनाती है। जब वे किसी सभा की शुरुआत स्थानीय भाषा में करते हैं, तो युवा हो या बड़ों, सभी तुरंत जुड़ जाते हैं। 2014 से चल रहा मन की बात कार्यक्रम लाखों युवाओं को सीधे उनके विचारों से जोड़ता है। हर महीने के अंतिम रविवार को आने वाले ये एपिसोड अब लगभग 95% जिलों तक पहुंच चुके हैं। मोदी की जनसभाएं सिर्फ प्रचार का जरिया नहीं हैं, बल्कि वे खुद का प्लेटफ़ॉर्म बनाकर सीधे युवाओं और समर्थकों से संवाद करते हैं—यही वजह है कि उनका कनेक्शन हर उम्र के लोगों के साथ इतना गहरा है। PM Modi Birthday
युवाओं को फिटनेस और खेलों से जोड़ना मोदी की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा है।
फिट इंडिया मूवमेंट (2019) ने लाखों युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इंटरनेशनल योगा डे (2015) अब 190 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है और इसे दुनिया भर में भारत का स्वास्थ्य और संस्कृति संदेश माना जाता है।
मोदी ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत मुलाकातें कर उन्हें प्रोत्साहित किया। ओलंपिक और एशियन गेम्स के मेडल विजेताओं के साथ बातचीत ने युवाओं के लिए एक नया उत्साह और मोटिवेशन पैदा किया।
युवाओं के लिए यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सफलता, अनुशासन और ऊर्जा का संदेश बन गया है। PM Modi Birthday
रोजगार की चुनौती भारतीय युवाओं के लिए हमेशा बड़ी चिंता रही है, और मोदी सरकार ने इसे हल करने में सक्रिय कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत अब तक 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिली है, जिससे वे न सिर्फ नौकरी के योग्य बने बल्कि अपने व्यवसाय की राह भी तलाश सकते हैं। वहीं, मुद्रा योजना (2015) के जरिए 44 करोड़ से अधिक लोन वितरित किए गए, जिनमें 68% लाभार्थी महिलाएं और युवा थे। यह साफ़ संदेश है कि मोदी सरकार ने सिर्फ वचनबद्धता नहीं दिखाई, बल्कि युवाओं को ठोस अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें अपने सपनों को साकार करने का प्लेटफ़ॉर्म दिया।
युवा चाहते हैं कि उनका नेता सीधा उनकी भाषा में बात करे, और मोदी इस मामले में सबसे आगे हैं। वे केवल हिंदी, अंग्रेज़ी या गुजराती ही नहीं बोलते, बल्कि कभी-कभी सोशल मीडिया स्लैंग का भी इस्तेमाल कर सीधे युवाओं से जुड़ते हैं। उनकी रैलियों और भाषणों की पहुंच इतनी व्यापक है कि भीड़ में उपस्थित लोगों की संख्या गिन पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। और सिर्फ़ रैलियों तक ही नहीं—मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों लोग सीधे उनसे जुड़ते हैं, वहीं पार्टी के प्लेटफ़ॉर्म पर उनकी लाइव उपस्थिति युवाओं को और भी करीब लाती है। PM Modi Birthday
मोदी ने भारत को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान दिलाई।
2023 में G20 समिट की मेज़बानी कर देश ने वैश्विक डिप्लोमेसी का ऐतिहासिक अध्याय लिखा।
UN, BRICS और QUAD जैसे मंचों पर उनकी उपस्थिति ने युवाओं में गर्व और आत्मविश्वास पैदा किया।
2024 के Pew Research Survey के अनुसार, 60% भारतीय युवा मानते हैं कि मोदी युग में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और मजबूत हुई है। PM Modi Birthday