चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच नींबू खरीदने की क्यों मची भीड़
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:09 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:09 PM
चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू है। फ्लू और कोल्ड की दवाई की किल्लत हो जाने के कारण लोग नेचुरल तरीके से इम्युनिटी बूस्ट करने पर ज़ोर दे रहे हैं इसलिए बीजिंग और शंघाई में नींबू की बिक्री काफी बढ़ गयी है क्यूंकि नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
चीन में कोरोना की लहर एक बार फिर से बेकाबू हो गयी है। कोरोना के मामले बढ़ते ही चीन के कई शहरों में नींबू खरीदने की होड़ लगी हुई है। बीजिंग और शंघाई में लोग कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी इम्युनिटी मजबूत करने के लिए नींबू खरीद रहे हैं।
चीन में फ्लू और कोल्ड की दवाई की कमी होने के कारण लोग नेचुरल तरीके से अपनी इम्युनिटी बढ़ाने पर ज़ोर दे रहे हैं जिसके कारण बाजार में अचानक से नीम्बू की बिक्री बढ़ गयी है। हालाँकि अभी तक इस बात कि कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है कि नींबू का सेवन आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाता है।