World Literacy Day: 8 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व साक्षरता दिवस, जानें साल 2023 की थीम
भारत
चेतना मंच
08 Sep 2023 01:50 PM
World Literacy day 2023- साक्षरता शब्द साक्षर से बना है। साक्षर का मतलब होता है पढ़ने और लिखने में सक्षम होना। पढ़ाई हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। हमारे साथ ही यह हर एक देश के लिए भी बहुत ज्यादा आवश्यक है। देश के जितने ज्यादा नागरिक लिटरेट होंगे, देश उतना ही आगे बढ़ेगा और उतनी ही उन्नति करेगा। साक्षरता को लेकर भी आज भी कई लोग हैं जो इतने ज्यादा जागरूक नहीं है लेकिन फिर भी हर देश में इसके लिए प्रयास किए जाते हैं कि हर एक नागरिक को इसके लिए जागरूक किया जा सके और देश का विकास और बेहतर हो सके। इसी वजह से साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए और नागरिकों को इसके प्रति जागरूक बनाने के लिए हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। हर साल 8 सितंबर को शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के मकसद से इसको मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि इसका इतिहास और इस वर्ष इसकी थीम क्या है।
World Literacy day: विश्व साक्षरता दिवस का इतिहास;-
इसको लेकर 1965 में शिक्षा मंत्रियों के द्वारा सिफारिश की गई थी। शिक्षा मंत्रियों ने ईराक में आयोजित निरक्षरता के उन्मूलन में 8 सितंबर को साक्षरता दिवस के रूप में मनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद यूनेस्को के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने 1966 में इस पर सहमति दे दी और तभी से 8 सितंबर को दुनियाभर में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाने लगा। इसको मनाने का एलान यूनेस्को द्वारा अक्टूबर, 1966 में किया गया। हालांकि इससे पहले कुछ सदस्य देशों ने तेहरान की सिफारिश के अनुसरण में 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
साक्षरता दिवस का महत्व;-
इसका बहुत अधिक महत्व है। आज भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो शिक्षा से वंचित रह गए हैं। ऐसे में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए और शिक्षा का महत्व समझाने के नजरिए से हर साल विश्व साक्षरता दिवस (Importance of World Literacy day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों को साक्षर होने के लिए प्रेरित करना तथा हर किसी के लिए शिक्षा को सुनिश्चित करना। साक्षरता दिवस मनाने के पीछे मुख्य कारण शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है।
World Literacy Day 2023 Theme : विश्व साक्षरता दिवस 2022 की थीम -
हर साल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्व साक्षरता दिवस के लिए यूनेस्को एक थीम घोषित करता है। विश्व साक्षरता दिवस 2023 की थीम है - "Promoting Literacy for a World in Transition: Building The Foundation for Sustainable and Peaceful Societies" जिसका अर्थ है - "परिवर्तनशील दुनिया में साक्षरता को बढ़ावा देना स्थाई और शांतिपूर्ण समाज की नींव का निर्माण करना"।