पति को फंसाने के लिए पत्नी ने खुद पर कराया हमला, तीन गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:23 AM
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो किसी युवक के इश्क में पागल थी और उसने खुद ही साजिश रच कर अपने पति और बेटे पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने एक साजिश को नाकाम करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 7 सितंबर साहिबाबाद सब्जी मंडी के सामने महिला को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने इस संबंध में घटनास्थल का जायजा लिया था और गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
इस पूरे मामले में अपने पति को फंसाने के लिए घूकना नंदग्राम की बेबी चौधरी ने अपने आशिक विजय बैसला के साथ मिलकर हमले के षडयंत्र को अंजाम दिया। प्रोपर्टी विवाद को लेकर पहले से ही बेबी चौधरी और उसके पति राजीव का विवाद चल रहा है जिसके तहत पति राजीव ने मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसमें गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई थी। राजीव को शराब पीने की लत थी और बेबी ने पति राजीव को नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था जहां उसकी विजय बैंसला निवासी सर्वोदय नगर विजयनगर से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग हो गया। बेबी और विजय बैंसला की साजिश में विजयनगर में ही रहने वाला सुनील भी शामिल था जिसने घायलावस्था महिला को अस्पताल तक पहुंचाया। एक क्राइम सीन की तरह तीनों ने स्क्रिप्ट भी रची। पुलिस ने इस मामले में महिला बेबी चौधरी, विजय बैसला और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से एक तमंचा 32 बोर के दो जिंदा कारतूस एक स्कूटी खून से सनी एक पेंट बरामद हुई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।