विज्ञापन
तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले पति को छत से गिराकर जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गया।

Telangana News : तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले पति को छत से गिराकर जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और अन्य पदार्थ डालने का मामला सामने आया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और उसके साथी वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। Telangana News
यह भी पढ़े : बड़ी खबर : अहमबाद ब्लास्ट केस, 38 दोषियों की फांसी बरकरार, गुजरात HC का फैसला
यह पूरा मामला तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मोपाल मंडल स्थित न्यालाकल गांव का है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत हाल ही में विदेश से वापस लौटा था। पुलिस जांच में सामने आया कि घर लौटने के बाद उसे पत्नी के कथित संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे थे। पुलिस के मुताबिक, 30 जून को संध्या और उसके साथियों ने कथित तौर पर प्रशांत को शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और कथित तौर पर डॉक्टरों को बताया कि वह नशे की हालत में छत से गिर गया है। Telangana News
पुलिस जांच के अनुसार, प्रशांत का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि संध्या पहले एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम कर चुकी थी। जांच एजेंसियों को शक है कि उसने अपने चिकित्सा ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए पति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। आरोप है कि इलाज के दौरान उसकी नस में लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया जैसी सामग्री डाल दी गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। Telangana News
प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पत्नी समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि संध्या का कथित तौर पर अनिल नाम के व्यक्ति से संपर्क था। पुलिस का दावा है कि इसी संबंध को लेकर हत्या की साजिश रची गई। जांच के दौरान वेंकट साई की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, उसने पहली हत्या की कोशिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने संध्या, अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Telangana News
विज्ञापन