राहुल गांधी का हाथ थामेंगी स्वरा भास्कर? कंगना रनौत को लेकर कह दी बड़ी बात
Swara Bhaskar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:22 AM
Swara Bhaskar : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने स्टेट्मेंट के चलते आए दिन विवादों का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों राजनीति में अपना करियर बना रही कंगना रनौत का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों से विवाद चलता रहता है उनमें से एक स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी हैं। स्वरा भास्कर और कंगना रनौत की एक-दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती। Kangana Ranaut ने Swara Bhaskar को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' भी कहा था। जिसके चलते कंगना रनौत लम्बे समय तक विवादों में भी घिरी हुई थी।
Swara Bhaskar
बॉलीवुड की अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। हालांकि Swara Bhaskar और Kangana Ranaut एक साथ दो फिल्में भी कर चुकी हैं लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती हैं। ऐसे में स्वरा और कंगना के बीच का विवाद दुनिया वालों से छुपा नहीं है। इन दिनों सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का हालिया इंटरव्यू चर्चाओं में आ गया है। वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर अपने और कंगना के बीच के अंतर के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं।
Swara का कंगना पर पलटवार
Swara Bhaskar अक्सर उन चीजों को लेकर आवाज उठाती है जिस पर उन्हें विश्वास रहता है। हाल ही में कंगना रनौत ने सेलेब्स को लेकर एक बयान दिया था। कंगना के बयान ने चंद मिनटों में ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। कंगना ने स्वरा भास्कर को हां में हां मिलाने वाली अभिनेत्री तक कह दिया था जिसके बाद स्वरा भास्कर भी कंगना रनौत पर पलटवार करती दिखी थी। ऐसे में हाल ही में हुए इंटरव्यू में स्वरा ये कहती दिखी कि, 'कंगना और मैं दोनों के अलग-अलग पॉलिटिकल व्यूज है और हम दोनों के बीच कुछ भी कॉमन नहीं है।'
स्वरा की राय से सहमत नहीं थी कंगना
हाल ही में हुए इंटरव्यू में स्वरा ये कहती हुई नजर आई कि,''मैं बस यह बताना चाहती हूं कि बहुत से लोग 'कंगना और तुम, कंगना और तुम' कहते हैं, लेकिन इसमें एक बड़ा अंतर है। कंगना ने जब आवाज उठाई, सत्ता के पक्ष में उठाई, मैंने जब आवाज उठाई, सत्ता से सवाल करने के लिए उठाई।” वहीं बीजेपी नेता कंगना रनौत ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि स्वरा को उनसे दिक्कत इसलिए हुई क्योंकि वो उनकी राय से सहमत नहीं थीं।
Rahul Gandhi हैं फेवरेट नेता
जब Swara Bhaskar से पूछा गया कि, 'अगर उन्हें किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का ऑफर आया तो वो किस पार्टी को जॉइन करना चाहेगी? तो स्वरा ने कहा कि, 'मुझे राहुल गांधी नेता के तौर पर बहुत पसंद हैं। मुझे लगता है कि उनका जो विजन है, वो जो मुद्दे उठा रहे हैं, उनका जो एफर्ट है वो हमारे देश के लिए है. और सबसे पड़ी बात, कोई भी पॉलिटिशियन जो हमारे देश में मोहब्बत की बात करे मैं उसे सपोर्ट करूंगी।'
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।