महिला के पास नहीं थे खाने के पैसे , 500 मांगने पर लोगों ने दे दिए 50 लाख रूपए
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:18 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:18 AM
46 साल की सुभद्रा अपने पति की मौत के बाद जैसे-तैसे करके अपना गुज़ारा कर रही थी। उनके पास अपने बच्चों को खाना खिलाने तक के पैसे नहीं थे लेकिन ऐसे में उन्होंने एक महिला टीचर से 500 रूपए उधार मांगे लेकिन उस महिला की इस कहानी को सुनकर लोगों ने उसको 50 लाख रूपए दान में दे दिए।
केरल में हाल ही में आर्थिक तंगी से गुज़र रही एक महिला की वहां के लोगों ने दिल खोलकर मदद की है। महिला को सोशल मीडिया के ज़रिये 50 लाख रूपए का डोनेशन मिला है। वह अपने बच्चों के लिए एक टीचर से 500 रूपए उधार मांगने गयी थी लेकिन बाद में उसी टीचर ने महिला की मदद के लिए सोशल मीडिया पर क्राउडफंडिंग अभियान शुरू कर दिया।
सुभद्रा जब टीचर से पैसे मांगने गयी तो उसकी इस हालत को देखकर टीचर भावुक हो गयी और उन्होंने सोशल मीडिया पर क्राउडफंडिंग अभियान शुरू कर दिया जिससे कुछ पैसे जुटाकर सुभद्रा की मदद की जा सके लेकिन बीते सोमवार तक सुभद्रा को क्राउडफंडिंग से 54 लाख 30 हज़ार रूपए मिल चुके हैं।