Uttarakhand News : पिंडर नदी में डूबने से महिला की मौत
Uttarakhand News :
भारत
RP Raghuvanshi
03 Dec 2022 11:35 PM
Uttarakhand News : गोपेश्वर(उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले में देवल प्रखंड मुख्यालय के समीप पिंडर नदी में गिर जाने से एक महिला की डूबकर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा अब भी लापता है।
नालधुरा के उपनिरीक्षक (राजस्व) प्रमोद नेगी ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को जब मां-बेटा लकड़ी के बने अस्थायी पुल से नदी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके मुताबिक, यह हादसा देवल प्रखंड मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर हुआ।
नेगी के अनुसार ग्रामीणों ने नदी से महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि उसका बेटा अब भी लापता है।
उपनिरीक्षक ने बताया कि हेमा देवी (35) नामक यह महिला और उसका बेटा प्रवीण कुमार तौरती रामपुर गांव के निवासी थे। उनके अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।