Suicide: महिला ने लगाई फांसी, पति और ससुर गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:43 PM
Suicide: ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे जिले के कल्याण में 24 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली और इस मामले में उसके पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
suicide
पुलिस ने बताया कि महिला ने रविवार को कल्याण स्थित अपने घर पर स्वयं को फांसी लगा ली। उसने बताया कि महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी महिला को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित और पीटा करते थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने रविवार दोपहर स्वयं को फांसी लगा ली।