World Bicycle Day: जानिए वातावरण और आपके लिए कितना उपयोगी है साइकिल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:05 PM
World Bicycle Day: अक्सर हम छोटे बच्चों के साथ उनके नन्हे कदमों से साइकिल साइकिल गेम खेलते हैं। उस वक्त बच्चों को यह गेम काफी एंटरटेनिंग लगता है और वह ज्यादा से ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। जब बच्चे थोड़े बड़े होते हैं तो हम बड़े उन्हें गिफ्ट में साइकिल देते हैं। टीवी कार्टून्स में भी साइकिल चलाते हुए अलग अलग कैरेक्टर्स को देख बच्चे बहुत एंजॉय करते हैं। बच्चे बड़े में होने पर साइकिल में वैराइटीज देखने लगते हैं। एडवांस फीचर की साइकिल बच्चों को रेसिंग करने के लिए बहुत पसंद आती है। अगर साइकिल की बात की जाए तो इस सिक्के का सिर्फ एक ही पहलू निकलता है वो है इसके उपयोग से हमारा फायदा और तमाम तरह की बचत। एक साइकिल और हजारों फायदे इन्ही सब को देखते हुए साल 2018 से पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाने जाने लगा।
3 जून, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से न्यूयॉर्क द्वारा इस दिवस का आगाज किया गया। साइकिल चलाने के फायदे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड बाइसाइकिल डे की शुरुआत हुई। आज पूरे विश्व में 5वी बार विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। बात चाहे वातावरण को स्वच्छ रखने की हो या फिर खुद को फिट रखने की साइकिल का उपयोग दोनो के लिए ही फायेदमंद साबित होता है। साइकिल से जुड़ी एक अच्छी बात यह भी है की यह आसानी से और सस्ते में उपलब्ध हो जाती है और सभी वर्ग के लोग इसे अफॉर्ड भी कर सकते हैं। सरकार भी स्कूलों में साइकिल का वितरण करवाती है ताकि गरीबी की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई ना रुके।
साइकिल है इकोफ्रेंडली
एक तरफ जहां पेट्रोल, डीजल की कीमत आसमान छू रही है तो दूसरी तरफ उनके ज्यादा इस्तेमाल से वातावरण को क्षति पहुंचती है। तमाम गाडियां रोड पर चलते हुए हार्मफुल गैसेज छोड़ जाती हैं जिसकी वजह से हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। ऐसे में साइकिल का उपयोग एनवायरनमेंटल फ्रेंडली साबित होता है। अधिक जरूरी होने पर ही व्हीकल का इस्तेमाल होने पर हम अपनी धरती को प्रदूषण से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। हर इंसान अगर साइकिल के इस्तेमाल को पहल करना शुरू करते हैं तो काफी हद तक वातावरण को पॉल्यूशन फ्री बनाया जा सकता है।
शरीर को रखे तंदरुस्त
साइकिल की सबसे अच्छी बात की इसके उपयोग उम्र से बाधित नहीं है। साइकिल किसी भी उम्र का कोई भी व्यति उपयोग कर सकता है। बच्चों से लेकर वृद्ध तक हर कोई आसानी से साइकिल चलाना सीख सकता है। ऐसे में साइकिल चलाना सिर्फ कही आने जाने के लिए नही बल्कि शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए भी उपयोगी है। साइकिल चलाने से वजन कम होता है। साइकिल का उपयोग माइंड को फ्रेश रखता है और तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज फिजिकल एक्टिविटी के तौर पर साइकिल का उपयोग करके इसे नियंत्रण में रख सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और फिट बॉडी हर बीमारी से लड़ने की ताकत देती है। प्रॉपर तरीके से ब्लड फ्लो भी साइकिल चलाने से बॉडी में होता है। दिल के दौरे का जोखिम भी कम किया जा सकता है।
तो अब ज्यादा सोचिए मत आज ही साइकिल ले आइए या फिर पहले से घर में मौजूद है तो उसे उपयोग में लाइए नही तो साइकिल में जंक तो लगेगा ही साथ एक अच्छे एक्सरसाइज का साथ भी आप को रहे हैं। इस वर्ल्ड बायसाइकिल डे पर खुद भी साइकिल चलाना शुरू कर दें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।