World Book Of Records : काव्य संपादन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:23 AM
नोएडा (चेतना मंच)। एसएन पब्लिकेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईएमएस नोएडा की डीन प्रो. (डॉ.) मंजू गुप्ता को सम्मान मिला। चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1111 कविता का संकलन प्रकाशित कर इस रिकॉर्ड को हासिल की। वहीं अभिव्यक्ति के नाम से प्रकाशित इस काव्य संकलन में देश भर के 1111 कवियों ने अपनी भागीदारी निभाई।
आईएमएस की डीन डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि अभिव्यक्ति में देश भर से अलग-अलग भाषाओं में 1111 भाषा प्रेमियों की 1111 रचनाएं प्रकाशित की गई। जिसमें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने एक ही पुस्तक में सर्वाधिक काव्यों को प्रकाशित करने के लिए रिकार्ड दर्ज किया। वहीं उन्होंने बताया कि काव्य संग्रह अभिव्यक्ति में आईएमएस के 75 शिक्षक एवं छात्रों की 75 रचनाओं को भी प्रकाशित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस लॉ कॉलेज के प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गोयल को उनकी रचना ‘येट थाउ आर हियर, दिस इज द फेथ’ को सर्वश्रेष्ठ रचनाकार के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में आईएमएस नोएडा की डीन डॉ. मंजू गुप्ता एवं जनसंचार विभाग की प्रोफेसर डॉ. विजेता तनेजा ने पुस्तक संपादन में अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं संपादन कार्य के लिए डॉ. मंजू गुप्ता का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में दर्ज हुआ। वहीं संपादन कार्य में कुशल नेतृत्व के लिए डॉ. गुप्ता को पिलर्स ऑफ इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया।