World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल में हुआ परिवर्तन, जानिए कौन से 9 मैचों का बदला शेड्यूल
13वां विश्व कप
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:39 AM
World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल में कुछ परिवर्तन किए हैं, शेड्यूल में बदलाव होना पहले से तय माना जा रहा था। आईसीसी द्वारा कुल मिलाकर वनडे विश्व कप के 9 मैचों के शेड्यूल (Schedule) में परिवर्तन किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले मैच की तारीख में किया गया बदलाव है।
9 मैचों के शेड्यूल में किया गया है परिवर्तन
वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के जिन 9 मैचों का शेड्यूल (Changes In Schedule) बदला गया है, उनका विवरण इस प्रकार है। टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान का मुक़ाबला (IND vs PAK) पहले 15 अक्टूबर, रविवार को होना था, अब यह मैच एक दिन पहले 14 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा। इसकी वजह से शनिवार, 14 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाला मैच अब 1 दिन बाद रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इसके अलावा हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मैच अब 12 अक्टूबर, गुरुवार की बजाय 2 दिन पूर्व अर्थात 10 अक्टूबर, मंगलवार को खेला जाएगा। इसी तरह लखनऊ में होने वाला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मुक़ाबला अब 13 अक्टूबर, शुक्रवार की जगह अब एक दिन पूर्व 12 अक्टूबर, गुरुवार को होगा।
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का चेन्नई में होने वाला मैच 14 अक्टूबर की जगह 1 दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह मैच डे मैच होना था, लेकिन अब डे नाइट मैच होगा। वहीं धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह मुकाबला अब डे नाइट की बजाय डे मैच होगा।
इसी तरह 12 नवंबर, रविवार को होने वाले ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश डे मैच और पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड डे नाइट मैच को एक दिन पहले 11 नवंबर, शनिवार को शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं 11 नवंबर, शीनवर को होने वाला भारत बनाम नीदरलैंडस मुक़ाबला अब 1 दिन बाद 12 नवंबर, रविवार को दीपावली के दिन खेला जाएगा।
[caption id="attachment_107006" align="aligncenter" width="900"] World Cup 2023[/caption]
वनडे विश्व कप के इन मैचों के शेड्यूल में हुआ है परिवर्तन World Cup 2023:
10 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव)
10 अक्तूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्तूबर को होना था)
12 अक्तूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्तूबर को होना था)
13 अक्तूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
14 अक्तूबर : भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्तूबर को होना था)
15 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
11 नवंबर :ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)
World Cup 2023