World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए संकट के बादल, 15 अक्टूबर को मैच होना मुश्किल
पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:47 AM
World Cup 2023: इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में होना है। इस विश्व कप का शुभारंभ 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मैच 19 नवम्बर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में जिस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है वो है अहमदाबाद (Ahmedabad) में 15 अक्तूबर को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच। लेकिन इस मैच पर तलवार लटक गई है।
भारत-पाकिस्तान मैच का 15 अक्टूबर को होना मुश्किल!
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के हो पाने के आसार अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। 15 अक्टूबर को इस मैच का हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। जिससे इस मैच का बेताबी से इंतजार कर रहे लोगों का दिल टूट गया है। इस मैच की टीम इंडिया (Team India) के फैंस के साथ-साथ दुनियाभर के खेल प्रेमियों को लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। लेकिन अब उनका इंतजार और बढ़ सकता है! सम्भावना जताई जा रही है कि भारत-पाक मैच को किसी और दिन शिफ्ट किया जा सकता है।
इस वजह से बदली जा सकती है मैच की डेट
इस मैच पर तलवार लटकने की वजह स्थानीय पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर को सुरक्षा व्यवस्था कर पाने में अपनी असमर्थता प्रकट करना है। 15 अक्टूबर को नवरात्रि (Navratri) के प्रारंभ होने के कारण पुलिस का फोकस उस पर रहेगा, इसलिए उन्होंने इस मैच की सुरक्षा व्यवस्था से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसलिए किसी और वैकल्पिक दिन इस मैच को कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।
वैकल्पिक डेट तलाशना भी आसान नहीं है
World Cup 2023 के बिजी शेड्यूल के कारण वैकल्पिक तारीख तलाशना भी टेढ़ी खीर होगी। एक वैकल्पिक तिथि 14 अक्टूबर को मैच कराने के बारे में भी विचार किया गया है। लेकिन इस दिन पहले से ही दो मैच होने के कारण इस दिन इस मैच का आयोजन मुश्किल है। 14 अक्तूबर को विश्व कप में दो मैच पहले से ही निर्धारित हैं।
जहां दिल्ली में होने वाले दिन के मुक़ाबले में इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान की टीमें आपस में टकराएंगी , तो वहीं चेन्नई में होने वाले डे-नाईट मुक़ाबले में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना होगा। दूसरी वजह ये है कि इससे 2 दिन पहले ही पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को एक और मैच खेलना है।
पाकिस्तान को 12 अक्टूबर को हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है, इसलिए वो इस महामुकाबले में 14 अक्तूबर के दिन खेलने को राजी हो जाएगी, ऐसा मुश्किल लग रहा है। इसलिए आयोजकों को इस मैच के लिए और तारीखों पर भी विचार करना पड़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वैकल्पिक डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। आज की मीटिंग मेँ बीसीसीआई इस पर निर्णय ले सकती है।