
World Cup 2023 : भारत में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के विश्वकप खिताब जीतने को लेकर भारत में कहीं पूजा अर्चना की जा रही है, तो कहीं क्रिकेट के दीवाने अपनी दुकानों पर फ्री खाने की स्कीम दे रहे हैं। कोई दुकानदार पिज्जा फ्री दे रहा तो कोई अपनी ठेली पर चाट फ्री में खिलाने की बात कर रहा है। तो आइये आपको बता दे कि कौन क्या फ्री में खाने में दे रहा है।
क्रिकेट विश्वकप का जादू सिर्फ महानगरों या बड़े शहरों में ही नहीं है बल्कि अमेठी जैसे शहर में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अमेठी के गौरीगंज में एक चाट दुकानदार ने ऐलान किया है कि अगर भारत विश्वकप जीत लेता है, तो वह सोमवार को यानी विश्वकप जीतने के अगले दिन लोगों को फ्री में चाट खिलाएगा। कस्बे के हनुमान तिराहे पर स्थित अनुज चाट कार्नर संचालित कर रहे सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि हर क्रिकेट प्रेमी की यही चाहत होती है कि भारत विश्व विजेता बने।
चाट कार्नर के मालिक सुरेंद्र का कहना है कि अगर विश्वकप में भारत जीतता है, तो सोमवार को वह लोगों को फ्री में चाट खिलाएंगे। जिसके लिए सुरेंद्र एक पंपलेट भी लगाया है। सुरेंद्र का कहना है कि वह बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन हैं। रविवार को विश्वकप का फाइनल मुकाबला है। इस मैच पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई है।
[caption id="attachment_126700" align="alignnone" width="596"]
World Cup 2023[/caption]
यूपी के मुजफ्फरनगर में विराट कोहली के फैन मशहूर मकबूल चिकन बिरयानी वाले ने भी आज भारतीय टीम के विश्व कप जीतने पर बिरयानी खाने वालों को कॉम्बो पैक में तगड़ी कबाब फ्री में मिलेगा। दुकान मालिक दानिश रिजवान ने कहा कि वर्ल्ड कप पर हमने खास तौर पर एक तगड़ी कबाब का आयोजन किया है, अगर अल्लाह इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाएगा तो हम अपने तंगड़ी कबाब फ्री में बाटेंगे। जो भी लोग बिरयानी खाने का रजिस्ट्रेशन कराएंगे उन्हीं लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बिरयानी के बाद एक तरह से यह कॉम्बो पैक बन जाएगा। जिसको लेकर यहां पर तैयारी तो खूब जोर-शोर से चल रही है।
आपको बता दें कि एक ऐसा ही ऑफर हरियाणा के करनाल में मिल रहा है। जहां एक पिज्जा बेचने वाले दुकानदार ने भारत के विश्व कप जीतने के बाद फ्री में पिज्जा खिलाने की घोषणा की है। करनाल में रहने वाले टीम इंडिया के फैन मनदीप ने ऑफर दिया है कि टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर पिज्जा बिल्कुल फ्री दिया जाएगा।
मनदीप शहर के नेहरू प्लेस में पिज्जा की रेहड़ी लगाते हैं। वो टीम इंडिया और भारत के खिलाड़ियों के फैन हैं। मनदीप का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी उनके सबसे करीब हैं, इसलिए वे भारत की जीत पर खास ऑफर लेकर आए हैं। भारत फाइनल मुकाबला जीतता है तो करनाल में 12 बजे तक अनलिमिटेड पिज्जा बिल्कुल फ्री देंगे। हम सभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत ये मैच जीते।