World Radio Day : प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई
Prime Minister Modi congratulated on World Radio Day
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:36 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी श्रोताओं, प्रस्तोताओं और इससे जुड़े कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि यह प्रसारण सेवा अपने अभिनव कार्यक्रमों के जरिए लोगों के जीवन को उज्ज्वल करता रहे।
हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, रेडियो जॉकी और प्रसारण इको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से जीवन को उज्ज्वल करता रहे।
यह दिवस दुनियाभर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने और उन्हें परस्पर जोड़ने की रेडियो की अद्भुत क्षमता को याद करने का अवसर भी होता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।