सीएम के भरोसेमंद अरुणवीर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 7वां सेवाविस्तार
Yamuna Authoriti CEO
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:08 PM
Yamuna Authoriti CEO : यमुना प्राधिकरण के सीईओ को बदले जाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री का भरोसा जीतने का फायदा यमुना अथारिटी के सीईओ को एक बार फिर मिल गया है। यमुना अथारिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह को एक बार फिर से सेवा विस्तार दे दिया गया है, यह उनका 7वां सेवा विस्तार है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह का कार्यकाल एक बार फिर छह महीने के लिए सरकार ने बढ़ा दिया है। अरुणवीर सिंह यीडा और जेवर एयरपोर्ट के सीईओ बने रहेंगे। उनका कार्यकाल औद्योगिक विकास विभाग ने बढ़ाने का आदेश जारी किया है। ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट जैसी बड़ी जिम्मेदारियां अरुणवीर सिंह के कंधों पर हैं और शायद इसी की अहमियत समझते हुए उन्हें एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है। हालांकि सीएम के भरोसेमंद होने का उन्हें इनाम मिला है।
2019 से लगातार दिया जा रहा सेवा विस्तार
बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना विकास प्राधिकरण और नियॉल के सीओ रहते हुए सेवानिृत्त हो गए थे। अरुणवीर सिंह के रिटायर होने के बाद 2019 में यमुना प्राधिकरण और नियॉल के सीईओ के तौर पर एक साल तक सेवा विस्तार दिया गया। डॉ.अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) के प्रशासनिक अधिकारी थे, लेकिन साल 2006 में प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बने थे। इसके बाद उन्होंने अपने कार्य व्यवहार से सीएम योगी का दिल जीत लिया और उसी का नतीजा है कि उन्हें 7वीं बार सेवा विस्तार दिया गया है।
एयरपोर्ट मैन के नाम से भी जाने जाते हैं
यह तो सर्वविदित है कि अरुण वीर सिंह सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर हैं। यूपी सरकार की सबसे अहम नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का जिम्मा भी उन्हीं पर है। फिल्म सिटी के एक हजार एकड़ के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो गया है और 250 एकड़ भूमि पर बोनी कपूर को कब्जा मिल गया है। अरुण वीर सिंह एयरपोर्ट मैन के तौर पर भी मशहूर हैं। यूपी सरकार जो 1 हजार एकड़ में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण कर रही है, यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में राया हेरिटेज सिटी, मेट्रो विस्तार और पॉड टैक्सी जैसे प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ाए जाने हैं, वह सब अरुण वीर सिंह के सानिध्य में ही किया जाना है। उनपर और उनके कार्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ को पूराा भरोसा है।