कांग्रेस के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं यशपाल
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:41 AM
देहरादून ।उत्तराखंड में कांग्रेस के पास यशपाल आर्य के रूप में तुरप का पत्ता हाथ लगा है। ऐसे में जब विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने लगे थे तब एक कैबिनेट मंत्री और एक विधायक के घर वापसी होने के बाद कांग्रेस में नई उम्मीदों का दिया जलता हुआ दिखाई दे रहा है। संभावनाएं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की भी कांग्रेस में आने की बताई जा रही है। चर्चा है कि यशपाल आर्य के साथ भाजपा के कई विधायक कांग्रेस में आ सकते हैं। अगला नंबर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बताया जा रहा है। इस तरह भाजपा में अगर एक बार टूट शुरू हुई तो आगे तक जाएगी ।