
ईद के लिए बांटी जा रही थी मदद
यमन मीडिया के मुताबिक, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के वक्त कितने लोग मौजूद थे। दो दिन बाद ही ईद आने वाली है, जिसे देखते हुए लोगों को यह आर्थिक मदद दी जा रही थी। जिस जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी वह छोटी सी सड़क थी। करीब 2 किमी तक लंबी लाइन थी। जगह-जगह आर्थिक सहायता दी जा रही थी, इसलिए लोग पहले पहुंचने की जल्दी में थे।
सेना ने चौरिटी इवेंट के आयोजकों को जिम्मेदार बताया
मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्दल-खालेक अल-अघरी ने इस भगदड़ के लिए इवेंट आयोजकों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन से बात करके यह चौरिटी इवेंट किया जाता तो ऐसी घटना न होती। आयोजकों ने बेतरतीब तरीके से फंड बांटने का काम किया। घटना के तुरंत बाद हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया जहां इवेंट आयोजित किया गया था। गृह मंत्रालय ने बताया कि इवेंट के दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
