Yogi Adityanath- योगी आदित्यनाथ को आज चुना जा सकता है विधायक दल का नेता, कल लेंगे शपथ
योगी आदित्यनाथ
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:40 PM
Yogi Adityanath- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ लगातार दूसरी बार प्रदेश में अपना सरकार बनाने जा रही है। कल यानी 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे और लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालेंगे। प्रदेश में सरकार गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। आज शाम 4:00 बजे लोक भवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक होगी। बैठक में अमित शाह (Amit Shah) और रघुवर दास (Raghuvar Das) भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ को विधायक दल के नेता बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। और यह तय है कि इन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ सभा का संबोधन करेंगे। तत्पश्चात राजभवन की तरफ बढ़ेंगे।
राज्यपाल के सामने पेश करेंगे विधायकों का समर्थन पत्र -
लोक सभा की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) को प्रदेश में 273 विधायकों के समर्थन पत्र को सौंपकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दौरान राजभवन में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी प्रभारी राधमोहन सिंह भी उपस्थित होंगे।
योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह कल-
कल यानी 25 मार्च शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में होगा। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत (Prime Minister Narendra Modi) , गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद होंगे। इसके अलावा कई बड़े नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कड़ी व्यवस्थाओं के बीच कल लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर योगी आदित्यनाथ इतिहास रचेंगे।
लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ प्रचंड जीत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। कुल 419 सीटों में से बीजेपी ने 273 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि दूसरा स्थान सपा गठबंधन को 125 सीटों के साथ मिला है। वही जीत का दावा करने वाली कांग्रेस और बसपा को क्रमशः दो और एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा है।