Ghaziabad News : आलोक यात्री को शब्द शिल्पी सम्मान
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2022 10:44 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2022 10:44 PM
Lucknow/ Ghaziabad : लखनऊ/गाजियाबाद। लखनऊ हिन्दी संस्थान द्वारा वरिष्ठ पत्रकार व लेखक आलोक यात्री को शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि आलोक यात्री प्रख्यात कहानीकार शेरा यात्री के सुपुत्र हैं।
लखनऊ हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आलोक यात्री को इस सम्मान से नवाजा गया। श्री यात्री के अलावा प्रदेश के 16 साहित्यकारों को भी शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें प्रो. पवन अग्रवाल, प्रो. श्रुति, गाजियाबाद से सुभाष चंद्र, उर्विजा शर्मा, नोएडा से अमित शर्मा, वाराणसी से डा. वंदना, डा. देवी प्रसाद तिवारी, मेरठ से डा. शुभम त्यागी, गोविंद चंद लोहनी, बाराबंकी से डा. विजय कुमार वर्मा, बरेली से डा. मनु प्रताप सिंह, औरैया से प्रोफेसर डी.पी सिंह तथा भोपाल से प्रो. आनंद कुमार प्रमुख हैं।