विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। पूरा इलाका तनावपूर्ण रहा और प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर धावा बोल दिया। इस दौरान 'कृष्ण हरि को रिहा करो' और 'एप्सटिन फाइल डील पर जवाब दो' जैसे नारे लगाए गए।

Bihar News: दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान नग-धारण (शर्टलेस) प्रदर्शन करने के आरोप में युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। पूरा इलाका तनावपूर्ण रहा और प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर धावा बोल दिया। इस दौरान 'कृष्ण हरि को रिहा करो' और 'एप्सटिन फाइल डील पर जवाब दो' जैसे नारे लगाए गए। विरोध स्वरूप पीएम मोदी और अमित शाह के पुतले में आग लगा दी गई, जिससे माहौल और गरमाया।
कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान युवाओं की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। नेताओं ने कहा, "सरकार युवाओं के सवालों से डर रही है। असली मुद्दों पर जवाब देने के बजाय वह विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है और आंदोलनकारियों को जेल भेज रही है।"
प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने स्पष्ट किया कि AI समिट के दौरान हुआ विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार था, कोई अपराध नहीं। उन्होंने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए युवाओं को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवाओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और विस्तार दिया जाएगा।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी। हालांकि किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन इनकम टैक्स चौराहे का माहौल काफी देर तक गरमाया रहा। इस घटनाक्रम ने यह दिखा दिया है कि AI समिट के दौरान हुई कार्रवाई ने राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। Bihar News
विज्ञापन