Bulandshahr : युवक की चाकू से गोदकर हत्या : मामले में सामने आया सांप्रदायिक रंग
Bulandshahr
भारत
RP Raghuvanshi
07 Aug 2023 09:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
07 Aug 2023 09:38 PM
Bulandshahr : बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के सिटी स्टेशन के करीब शनिवार की रात को एक युवक का लहू लुहान शव मिला। रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या की गई थी। अलग अलग समुदाय के युवकों के बीच विवाद होने के कारण तनाव का माहौल है। गुस्साए हिंदू संगठनों के लोगों ने SDM और CEO खुर्जा को ज्ञापन सौंपा है और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रुपयों के विवाद में हत्या
मामला Bulandshahr के खुर्जा नगर इलाके का है। यहां पर अमित नाम के शख्स की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महबूब, आमिर और नजर नामक व्यक्ति पर है। जानकारी के मुताबिक खुर्जा के हजरतपुर गांव में अमित किराए का कमरा लेकर रहता था। अमित और तेलिया घाट इलाके में सैलून चलाने वाले महबूब के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद था। इसी विवाद को लेकर मामला बढ़ता चला गया। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद महबूब ने अमित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अमित सैलून से बचकर भागा और स्टेशन के करीब जाकर छिप गया। बाद में यहां पर अमित का शव मिला। अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हिंदू संगठन इस हत्या के बाद गुस्से में है।
स्टेशन के करीब मिला शवBulandshahr में जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि अमित का महबूब के साथ विवाद होने के बाद महबूब गुस्से में था और अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर अमित को ढूंढ रहा था। अमित को ढूंढते हुए महबूब और उसके परिचित अमित के मोहल्ले में भी गए थे। जानकारी मिली कि अमित स्टेशन के करीब है तो वह वहीं पहुंच गए जहां पर अमित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ।