
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 07 अगस्त को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “CBI ने नोएडा में सबवेंशन स्कीम घोटाले की जांच पकड़ी रफ्तार, बिल्डर साइट और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सबवेंशन स्कीम के तहत फ्लैट खरीदारों से लोन कराकर बुकिंग के नाम पर ठगने वाले बिल्डरों-बैंकों के गठजोड़ की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। बुधवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंची। टीम ने ग्रुप हाउसिंग विभाग के अधिकारियों से सबवेंशन स्कीम के तहत बुकिंग कराने वाले प्रोजेक्टों की जानकारी मांगी। यही नहीं, टीम ने बिल्डर साइट पर पहुंचकर प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया। इन सभी परियोजनाओं में बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदार फंसे हुए हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सुबह बुधवार सीबीआई की टीम सेक्टर-6 दफ्तर पहुंची। सीबीआई को उन परियोजना के स्थल का निरीक्षण करना था। लिहाजा प्राधिकरण से पता आदि लेने के बाद जांच टीम साइट पर गई। यहां प्राधिकरण के जूनियर स्तर के अधिकारियों ने सीबीआई टीम की मदद की। अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई की ओर से परियोजना की कुल यूनिट, सबवेंशन स्कीम के तहत बुकिंग वाली यूनिट, परियोजना को ऑक्यूपेंसी और कंप्लीशन सर्टिफिकेट, परियोजना में प्राधिकरण का बकाया, परियोजना में निर्माण का प्रतिशत आदि की जानकारी मांगी जाएगी।
प्राधिकरण के अधिकारी ई-मेल के माध्यम से लिखित में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। हाल ही में सबवेंशन स्कीम मामले में खरीदारों की शिकायतों के बाद सीबीआई ने 22 एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। बिल्डर और बैंकों के गठजोड़ का पता लगाने के लिए जांच एजेंसी ने एनसीआर में 47 स्थानों पर छापा मारा था।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “स्कूल में झाडू से सफाई का वीडियो वायरल, कर रहे बच्चों मांगा स्पष्टीकरण” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विद्यालय में बच्चों से सफाई कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो बच्चे हाथ में झाडू लिए खड़े दिख रहे हैं। कुछ अन्य बच्चे सफाई करते नजर आ रहे हैं। अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि वीडियो से यह स्पष्ट हो गया है कि यह चोटपुर प्राथमिक विद्यालय का ही है। इस संबंध में स्कूल से बात की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से स्कूल में शिक्षिकाएं बच्चों से सफाई से लेकर बर्तन धोने तक का काम करा रही हैं। वे ही छात्रों को मिड-डे मील परोसते हैं। इसी कारण बुधवार को चुपचाप यह वीडियो बनाया गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा गया जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
Hindi News:
अमर उजाला ने 07 अगस्त 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में हुआ वैश्विक संवाद” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित चार दिवसीय हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का समापन बुधवार को नवीनता, पाक कला और वैश्विक व्यापारिक संवाद के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत समेत दुनिया भर से आए 26,000 से अधिक व्यवसायिक आगंतुकों ने भागीदारी की।
इस मेगा इवेंट में 1,000 से अधिक ब्रांड्स और 260 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। एक्सपो में फूड एंड बेवरेज, हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, किचन इक्विपमेंट, टेक्सटाइल्स, टेबलवेयर, वेलनेस प्रोडक्ट्स, सस्टेनेबिलिटी और डिजाइन के क्षेत्र में अत्याधुनिक नवाचार और सस्टेनेबल समाधानों का प्रदर्शन हुआ। आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हॉस्पिटेलिटी एक्सपो 2025 ने न केवल भारत हॉस्पिटेलिटी क्रांति को मजबूती दी है, बल्कि परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक को जोड़कर इस क्षेत्र को वैश्विक ऊंचाई दी है। यह आयोजन भारत को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने भविष्य के लिए नई उपलब्धियों, नए द्वार और नए मानक स्थापित करने की नींव रखी है, और 2026 का संस्करण और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 07 अगस्त 2025 का प्रमुख समाचार “शिक्षक ने कक्षा 3 के छात्र को पीटा, छात्र के कंधे में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि तीसरी कक्षा में शोर मचाना एक छात्र को इतना भारी पड़ गया कि शिक्षक ने गुस्से में आकर उसे डंडे से बुरी तरह पीट दिया। स्वजन का आरोप है कि पिटाई से छात्र इतना डर गया था कि उसने कई दिनों तक शिक्षक की हरकत के बारे में नहीं बताया था। छात्र के कंधे में फ्रैक्चर होने पर उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को छात्र का ऑपरेशन होगा। पिता ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी है। मूलरूप से जिला एटा के रहने वाले सचिन राय सदरपुर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके परिवार में दो बेटे पीयूष आठ वर्ष और अनमोल सात वर्ष व पत्नी हैं। डेढ़ माह पूर्व उन्होंने कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में पीयूष का कक्षा तीसरी में जबकि अनमोल का कक्षा दूसरी में दाखिला कराया था। सचिन और उनकी पत्नी दोनों सदरपुर के बाजार में झाड़ू लगाकर घर का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इस बीच पीयूष अपने साथियों के साथ कक्षा में कुछ बात कर रहा था। तभी शिक्षक ने शोर मचाने की बात पर उसे डंडे से बुरी तरह से पीट दिया। छात्र रोते हुए काफी देर तक दर्द को सहता रहा। दोपहर ढाई बजे करीब घर पहुंचा तो वह पिटाई के डर से चुपचाप सो गया। रोजमर्रा की तरह दंपती ने भी उसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया। पिता का कहना है कि बेटा दूसरे दिन स्कूल जाने से मना करने लगा तो उसने कहा कि वह स्कूल में सीढ़ियों से गिर गया था। तीन-चार दिन बीतने के बाद छोटे बेटे अनमोल ने बताया कि स्कूल में शिक्षक ने पीयूष को डंडे से पीटा था। इसके बाद स्वजन ने कंधे और हाथ में सूजन देखी तो वह गुस्से से लाल हो गए। तुरंत स्कूल गए। वहां प्रिंसिपल संजय कुमार से शिकायत की। जिस पर उन्होंने कहा कि आपको जो करना है, वो कर लो। इसके बाद स्वजन पुलिस के पास पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई।
Noida News: