
पिंक फाल्कन रेड रैबिट रेसर्स चैंपियनशिप में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अधिकांश की उम्र 20 वर्ष से अधिक थी। शौर्य इस प्रतियोगिता के सबसे युवा ड्राइवर थे, लेकिन उनकी प्रतिभा और साहस ने उन्हें सबसे आगे ला खड़ा किया। चैंपियनशिप चार राउंड में आयोजित की गई थी—क्वालीफाइंग, हीट, सेमीफाइनल और फाइनल। सेमीफाइनल में शौर्य ने 23.8 सेकंड के सर्वश्रेष्ठ लैप समय के साथ सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।