दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:39 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:39 AM
Noida News : नोएडा-दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल व लोट्स वैली स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। थाना सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलर्ट पर प्रशासन
जिसके बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज गए। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया गया कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।
इन स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई। छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल को भी धमकी मिली है।
स्कूलों में तलाशी अभियान
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। बम की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग का दस्ता भी मौके पर पहुंचा। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक कुछ नहीं मिला है। दमकल विभाग ने बताया कि अब तक दिल्ली फायर सर्विस (ष्ठस्नस्) को स्कूलों में बम की धमकी के संबंध में 97 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। वहीं, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये ईमेल कहां से भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी सामने आई है कि धमकी का ईमेल रूस से आया है। Noida News