
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 25 जुलाई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) बोड़ाकी तक एक्वा लाइन विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। अगले छह माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नया कॉरिडोर तैयार होने में करीब तीन वर्ष लगेंगे। यह कॉरिडोर करीब 2.6 किमी लंबा होगा। इसको निर्माण की लागत करीब 416.34 करोड़ रुपये होगी। इसके तैयार होने के बाद नोएडा-ग्रेनो के बीच आना जाना और सुगम होगा। एनएमआरसी का दावा है कि इसके बनने के बाद इस रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर करेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि 26 मई को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सामने मेट्रो परियोजना का प्रजेंटेशन हुआ था। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजरी दी थी।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “अलकायदा के संदिग्ध पर एक माह से थी गुजरात एटीएस की नजर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 से गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध जीशान अली पर एटीएस गुजरात की टीम एक महीने से नजर रख रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ साथ आनेजाने वाले से लेकर मिलने जुलने वालों पर एटीएस नजर रख रही थी। वहीं नोएडा में उसकी गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर सत्यापन अभियान लगातार जारी रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम जीशान के साथ दो और लोगों को अपने साथ ले गई है। गुजरात एटीएस की टीम ने मंगलवार को देश के अलग अलग हिस्से से अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक जीशान अली को नोएडा के सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया था। जीशान सेक्टर-63 में एफएनजी रोड पर सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर काम करता था। वह एक महीने पहले ही इस दुकान पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि एटीएस के पास जीशान के बारे में पूरी जानकारी थी। वह हाल के महीनों में कहां कहां गया और किस किस से उसकी मुलाकात हुई। कोतवाली सेक्टर-63 थाने से महज 400 मीटर दूरी पर आतंकी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर पुलिस किरायेदार और दुकानदारों का पुलिस सत्यापन कराएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले भी इस तरह का अभियान पुलिस चलाती रही है।
Hindi News:
अमर उजाला ने 25 जुलाई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश पर 30 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 2.89 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्सएप के जरिए पीड़ित से संपर्क किया थ, इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-36 में रहने वाले रामकृष्ण शिवपुरी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। एक अप्रैल को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, इसके बाद कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम कीर्ति सर्राफ बताया और खुद को कोलकाता स्थित एबोट वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की फंड मैनेजर बताया। कीर्ति ने बताया कि उनकी कंपनी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को 24 घंटे में 25 से 30 प्रतिशत तक का मुनाफा दिलाती है। इसके बाद दो दिन तक अपनी कथित कंपनी के बारे में बताया और एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया।
इस ग्रुप पर कथित मैनेजमेंट गुरू कृष्णा रथ नामक एक शख्स ने ट्रेनिंग दी। साथ ही एक एप पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद छोटी रकम निवेश कराई जाने लगी, एप में बढ़ती हुई रकम दिखाई जाने लगी। इस कारण पीड़ित का विश्वास जमने लगा। इसके बाद जालसाजों ने 21 से अधिक बार में कुल 2.89 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें कई टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। शुरुआत में कुछ रकम दिया लेकिन मांग लगातार बढ़ने लगी तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।
पीड़ित प्रोफेसर ने जब 2.89 करोड़ की रकम को जमा कर दिया तब एप पर काफी रकम दिखाई दे रही थी। इस पर पीड़ित ने रकम निकालने के लिए फंड मैनेजर कीर्ति सर्राफ - से बात की तब उसने कहा कि टैक्स के रूप में -90 लाख रुपये जमा कर दो। जब इतनी राशि देने से मना किया तब जालसाजों ने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह धन के अभाव में पढ़ाई से वंचित छात्रों की आर्थिक मदद करना चाहते थे लेकिन जालसाजों ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग को अलग-अलग तरीके से जाल में फंसाया। पहले तो 24 घंटे में ही 30 फीसदी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद विश्वास जीतने के लिए फर्जी एप पर 50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का नाटक किया, जबकि यह रकम खाते में नहीं भेजे गए। यही नहीं, जालसाजों ने उन्हें कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में भी देने का दावा किया। यह रकम भी फर्जी एप पर दिखाई दिया लेकिन मिला नहीं।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 25 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार “गुर्दे से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकाल डाक्टरों ने पति की किडनी बदली” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-128 स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डाक्टरों ने बुजुर्ग की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उनकी पत्नी (डोनर) की किडनी से 4.2 सेमी का ट्यूमर निकालकर दोनों को नई जिंदगी दी है। दावा किया कि यह विश्व की पहली दुर्लभ और जटिल सर्जरी है। ट्यूमर निकालकर बुजुर्ग की किडनी का भी सफल प्रत्यारोपण किया। विभाग के हेड डा. अमित के. देवरा ने बताया कि छपरौला में दुरई निवासी जितेंद्र (60) को 15 वर्ष से शुगर थी। किडनी खराब होने पर दो वर्ष से डायलिसिस करा रहे थे। स्वजन मैक्स अस्पताल आए तो तुरंत जांच की, जिसमें बुजुर्ग का रक्तसमूह बी-पाजिटिव मिला। पत्नी कमलेश देवी (58) किडनी देने के लिए तैयार थीं। जांच में उनका रक्तसमूह ए पाजिटिव मिला। उनकी बाईं किडनी में 4.2 सेमी का बेनाइन ट्यूमर देखकर डाक्टरों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने ट्यूमर निकालने की तैयार की, जो गोल्फ बाल जैसा था। डा. अमित के. देवरा, डा. विजय सिन्हा और जूनियर की टीम ने बेंच तकनीक की सर्जरी से ट्यूमर हटाकर बुजुर्ग जितेंद्र की किडनी ट्रांसप्लांट की। इसमें करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। डा. विजय के मुताबिक, सर्जरी में ट्यूमर हटाना और एबीओ-इनकंपैटिब ट्रांसप्लांट में मरीज के रक्त में एंटीबाडी को कम करने के लिए 'प्लाज्माफेरेसिस की जरूरत होती है, जिससे किडनी खराब होने के खतरे को घटाया जा सके। इस प्रकिया में खून बहने का भी खतरा बढ़ता है। मरीज को सर्जरी से पहले दो बार प्लाज्माफेरेसिस दी गई थी।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “इंजीनियर महिला की मौत, दहेज हत्या का ससुरालियों पर केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली उद्यमी की पत्नी इंजीनियर महिला की बुधवार रात को मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर समेत चार पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 113 थाना पुलिस ने रिपोर्टदर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
गाजियाबाद नेहरू नगर के अनमोल गोयल की बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसायटी में रहने वाले उद्यमी आदित्य गोयल के साथ हुई थी। - आरोप है कि जीजा आदित्य घर पर बात करने पर मारपीट करते थे। दहेज में मकान व कार की मांग करते थे। उन्होंने बुधवार को चार बजे बहन से वीडियो काल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे कामन ग्रुप पर बहन का बाय, सारी व आइ लव सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी का मामला, हैंगिंग आई है पोस्टमार्ट में मौत की वजह मैसेज थे। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे। कई बार सभी लोगों को फोन किया तो उन्होंने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा 10 बजे पता चला कि दीपिका का शव फंदे पर लटका था।
अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल से दीपिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मेमो मिला था। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। भाई की तहरीर पर पति आदित्य, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंगा है।