चुनाव में मृतक 7 कर्मचारियों के परिजनों के खाते में 2.10 करोड़ डाले
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:02 PM
नोएडा (चेतना मंच)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मृतक 7 कर्मचारियों के परिजनों के खाते में प्रति व्यक्ति 30 लाख रूपये के हिसाब से 2.10 करोड़ की की राशि जमा करा दी गयी है। यह जानकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण मृत हुए 7 कार्मिकों के आश्रित/परिवारजन को अनुग्रह राशि के रूप में 30-30 लाख रुपए की दर से कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपए का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।