
Noida News : नोएडा क्षेत्र के सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के चुनाव को लेकर आज मतदाताओं में जोश देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक 803 मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। आपको बता दें कि कुल मतदाता 870 हैं।
आपको बता दें कि नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन नोएडा क्षेत्र का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है। इस संगठन का अध्यक्ष नोएडा का प्रमुख नेता माना जाता है। नोएडा प्राधिकरण में इस संगठन के अध्यक्ष की तूती बोलती है। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष की सिफारिश को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अनदेखा नहीं कर सकते।
[caption id="attachment_123193" align="alignnone" width="833"]
Noida News[/caption]
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन को लेकर आज इंदिरा गांधी कला केन्द्र में मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में दो पैनल आमने-सामने हैं। इस बार चौधरी राजकुमार और जितेन्द्र कुमार के पैनल को टक्कर देने के लिए बिमला देवी और योगेश भाटी पैनल मैंदान में है।
चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार तथा सहायक चुनाव अधिकारी विजय रावल की देख-रेख में शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान शुरू करवाया गया। दोपहर दो बजे मतदान समाप्त हो चुका है और कुल 870 मतदाताओं में से 803 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस चुनाव में निर्देलीय महासचिव के पद पर सतीश कुमार तथा कोषाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है...