
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण सामान व चोरी के होंडा सिटी कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी सेक्टर में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। इस दौरान वह ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो बंद पड़े रहते थे। मकान चिन्हित करने के बाद आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
नोएडा जॉन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पृथला क्षेत्र मैं वेगनआर कार तथा होंडा सिटी कार में सवार सात लोगों को हिरासत में लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से गैस सिलेंडर, इनवर्टर, बैट्री, ग्रिल, बर्तन व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवार लोगों ने अपने नाम मोनू उर्फ मोहसिन, आशीष, योगेश उर्फ मोनू, मोहम्मद हफीज उर्फ बंगाली, नदीम, रूपेश व सत्यम राय बताते हुए कबूल किया कि उक्त सामान चोरी का है।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बीते दिनों थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी मकान में खड़ी होंडा सिटी कार को भी चोरी कर ले गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने अन्य थाना क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कई कबाड़ी का काम करते हैं। इसी की आड़ में वह क्षेत्र में घूम कर ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो बंद पड़े होते थे।
एक सिक्का चांदी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बनी, दो चुडियां लाल रंग की लाख की, सोने की एक छोटी प्लेट, एक काली सफेद मोतियो की माला, 8 चूडी व एक सोने का कडा, एक सिक्का चांदी का सिक्का,27 सिक्के भारतीय कंरेसी, एक सिक्का सिंगापुर डॉलर, एक सिक्का 5 सेन्ट सिंगापुर,3 बिछिया चांदी, एक छोटी अंगूठी चांदी, एक चूडी सफेद लाख की, एक पायल चांदी, एक चेन चांदी, एक लाल मोती की माला, 2 कम्प्यूटर यूपीएस, 2 कम्प्यूटर सीपीयू, 3 घरेलू गैस सिलेन्डर, एक इन्डेक्सन चूल्हा, एक प्रेस, एक माईक्रोवेव ओवन पैनासोनिक कंपनी, 3 स्पीकर, 2 कम्यूटर मॉनिटर, रसोई के 58 छोटे बडे बर्तन, एक पियानों, 3 पुराने फोन, 15 पानी पाईप कनैक्टर, 10 घुंघरू पीली धातु, 8 कीमती शॉल, एक जैकेट काले रंग, सोपरा बैंक साफ्टेवेयर व आरबीएल बैंक के एक चैकबुक सम्राट राय, एटीएम कार्ड, 2 आईसीआईसीआई बैंक की चैकबुक, दो एटीएम कार्ड आईसीआईसीआई बैंक, एक पासबुक कैनरा बैंक, एक चैकबुक कैनरा बैक, एचडीएफसी बैंक के एक पास बुक, एक चैक बुक, एक बारकोड प्रिन्टर टीएससी कम्पनी का आदि सामान बरामद हुआ।