उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद के 75 शिक्षक सम्मानित
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:03 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:03 AM
नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय ने आईएमएस नोएडा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर के 75 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर (उप्र.) के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, कु. मायावती पी.जी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) दिव्या नाथ, कु. मायावती पी.जी कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ. के.सी शर्मा एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर प्रो. स्नेह जासवाल ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधे दिए गए। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित जनपद के सभी 75 शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईएमएस परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन आईएमएस की डीन प्रो. (डॉ). मंजू गुप्ता एवं रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत के संयुक्त नेतृत्व में किया।