नोएडा में बैठकर अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाला कॉल सेंटर पकड़ा गया
Noida News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 06:25 PM
Noida News : नोएडा में बैठकर अमरिकन को ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश नोएडा पुलिस ने किया है। आरोपी गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी लोगो का डाटा खरीदने व उनको लोन देने के नाम पर टेलीग्राम व स्काईप ऐप के माध्यम से कॉल करके व गिफ्ट कार्ड भेजकर धोखाधडी करते थे। नोएडा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कॉल सेंटर में छापा मारा है। मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो युवतियां शामिल है, जो इस गैंग में शामिल थी।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ करने पर चला कि इनके द्वारा फर्जी कॉल सेंटर का जेपी कोसमोस बिल्डिंग के टावर केएम 7 के 17वें तल के फ्लैट में संचालन किया जा रहा था। यह लोग गूगल ऐप के माध्यम से डाटा खरीदते है, जिसका जालसाज पैमेन्ट यूएसडीटी में यूएस के लोगो को करते है। जो डिजिटल करंसी या गिफ्ट वाउचर में होता है। मैसेज में नाम व मोबाईल नंबर आवश्यकतानुसार चेंज करते है। जिस व्यक्ति को लोन की जरूरत होती है या तो इनको यस का मैसेज भेजता है या इनके द्वारा दिये गये नम्बर पर कॉल करता है । फिर ये उससे लोन कराने के लिए 300(डालर) की मांग करते है। अगर उसके पास पैसा होता है तो ये लोग उससे पैसा एप्पल ई-बाई, वालमार्ट गिफ्टकार्ड के माध्यम से पैमन्ट प्राप्त कर लेते है। यदि उसके पास पैसा नही होता तो उसको ये लोग फर्जी चेक भेजते है और वह व्यक्ति उस चेक का फोटो लेकर अपने अकाउंट में लगा देता है यदि बैंक उसको पैसा पे करता है तो पेमेन्ट उसके अकाउंट में आ जाता है। जिस पैसे को हम गिफ्ट कार्ड के माध्यम से ले लेते है।
नोएडा की कॉसमास सोसाइटी में चलाते थे कॉल सेंटर
गिरफ्तार आरोपी मुंबई, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार आदि राज्यो के विभिन्न शहरों के रहने वाले हैं। इनकी पहिचान मुस्तफा, चिनेवे, दिनेश पाण्डेय, सोहिल अजमिल, उमर सम्सी, कल्पेस शर्मा , आफताब कुरैशी, विडोव, राम सेवक, सत्यनारायण मण्डल, थिजनो लुटो और निबूले अकामी के रूप में हुई है। सभी नोएडा की कॉसमॉस सोसाइटी के एक फ्लैट में कॉल सेंटर चलाते थे। सभी की उम्र 22 से 45 साल के बीच है।
बरामदगी का विवरण -
1. 10 लैपटॉप अलग-अलग कंपनियों के
2. 16 एंड्रॉइड फोन
3. 09 लैपटॉप चार्जर,
4. 09 हेड फोन
5. 05 की बोर्ड व 05 माउस
6. 01 इंटरनेट राउटर
7. 01 आई फोन चार्जर