नोएडा की एक मार्केट में लगी भीषण आग, तीन दुकानें राख
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:49 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:49 PM
नोएडा की एक मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों से घिरे लोगों में चीख-पुकार मच गई। बमुश्किल से दुकानों से भागकर खुद की जान बचाकर मामले की सूचना FIR विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग को बुझा लिया, लेकिन तीनों दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गर्इं। Noida News
नोएडा के सेक्टर-27 डी-ब्लॉक में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-27 स्थित डी-ब्लॉक में मार्केट हैं। इसमें खाने-पीने की दुकानों के साथ-साथ बैंक आदि भी हैं। इस दुकानों पर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ पूरे दिन रहती है। बुधवार को दिन में करीब एक बजे फास्ट फूड की दुकान में टिक्की बनाई जा रही थी, तभी भट्टी पर मौजूद कढ़ाई के अंदर तेल में आ लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। पूरी दुकान को आग ने चपेट में ले लिया। इसके चाय सिंह कैफे 27 भी आग की चपेट में आ गया। यह दुकान भी आग से धधकने लगी। चंद मिनट बाद ही पान भंडार की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। इधर सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही आग की चपेट में आकर दो दुकानें तो पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जबकि तीसरी दुकान आधी से ज्यादा जल गई।
...नहीं तो पूरी मार्केट हो जाती स्वाह
दुकानों के पास बैठे लोगों ने मामले की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। विभाग के कर्मचारियों ने काफी तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब दस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया और 15 मिनट में आग पूरी तरह से बुझा ली गई। अगर फायर विभाग की गाड़ी आने में देरी होती, तो पूरी मार्केट स्वाह हो सकती थी। गनीमत रही कि तीन ही दुकानों तक आग पहुंच सकी। इससे पहले ही फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
सेक्टर-27 में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानें
सेक्टर-27 में रहने वाले लोगों का कहना है कि दुकान मालिकों ने अवैध अतिक्रमण करके दुकानों को बनाया हुआ है। जिससे वहां पर आना-जाना मुस्किल हो रहा है। ऐसे में फायर की गाड़ियों का पहुंचा भी मुस्किल है। लगातार अतिक्रमण होने से आसपास के निवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण खत्म किया जाए, जिससे लोग सुकून की सांस ले सकें। वहीं सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि फायर कर्मी दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दस मिनट में आग पर काबू पा लिया। Noida News