एकाउंटेंट की पढ़ाई करने वाले ने शुरू कर दिया ठगी का खेल
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:11 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:11 PM
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे ठग और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जिसे उसके मां-बाप ने बड़ी मेहनत से पढ़ाया था। सपना था कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर एकाउंटेंट की नौकरी करेगा, लेकिन उसने अपनी पढ़ाई का इश्तेमाल लोगों को ठगी करने के लिए करना शुरू कर दिया। वह दुकानदारों से रुपए लेकर उन्हें दो गुना करने का आॅफर देते थे, लेकिन यह आॅफर सिर्फ आॅफर में ही रह गया। अब दोनों को नोएडा की थाना फेस दो पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। Noida News
छोटी रकम को किया दो गुना, फिर मोटा लेकर फरार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों ठगों ने पहले छोटे स्तर से अपनी ठगी का धंधा शुरू किया। वह दुकानदारों के पास जाकर रोजाना पांच रुपये देकर उसे डबल करने का लालच देते थे। इस लालच में आकर लोग उन्हें रुपये देते हैं। शुरुआती दौर में आरोपियों ने लोगों की रकम दो गुनी की भी थी, लेकिन एक दिन उन्होंने दुकानदारों से पांच लाख रुपए ले लिया और उसे लेकर फरार हो गए। अब कई दिनों तक वह दुकान पर नहीं पहुंचे, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद न तो आरोपी फोन उठा रहे थे और न ही पैसे वापस कर रहे थे। ऐसे में नोएडा पुलिस से पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
ऐसे शुरु किया ठगी का धंधा
नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश कुमार और सत्तार अंसारी को सेक्टर-81 से गिरफ्तार किया है। दोनों राहगीर और दुकानदारों को रोजाना पांच रुपये जमा करने की जानकारी देते थे। बदलने में उन्हें एक हजार रुपये का देने का वादा भी करते थे। जिसमें खुद की 10 प्रतिशत कमीशन काटकर 900 रुपये पीड़ितों को देते थे। वहीं कई बार जालसाज शुरूआत में पीड़ितों को रुपये डबल कर देते भी थे। इसके बाद झांसे में लेने के बाद पीड़ितों से लाखों में रमक जमा करा करा लेते थे और अगले दिन नंबर बंद कर फरार हो जाते थे। नोएडा पुलिस से बचने के लिए दोनों वॉट्सऐप कॉल का उपयोग करते थे। ताकी पुलिस नंबर ट्रेस न कर पाए।
बीकॉम की पढ़ाई के बाद शुरू की ठगी
नोएडा पुलिस पूछताछ में प्रकाश कुमार ने बताया कि वह बिहार बक्सर जिला का रहने वाला है। फिलहाल नोएडा के सलारपुर गांव में रहता था। पहले उसने नोएडा में कई नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह अपने साथ में सत्तार अंसारी जोकि 10 वीं पास को साथ में जोड़ा। इसके बाद दोनों मिलकर नोएडा में दुकानदारों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया। ये दोनों अब तक सैकड़ों के साथ में इस तरह के ठगी कर चुके हैं। पुलिस को फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन पूछताछ और खातों में रकम ट्रांसफर के आधार पर जांच नोएडा पुलिस कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों नोएडा के साथ अन्य शहरों में जाकर दुकानदारों को झांसे में लेते हैं। साथ ही कम पढ़े लिखे लोग इनके टारगेट होते हैं। नोएडा पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Noida News