
फ्लावर शो में दुकानदार अनुज भार्गव ने बताया कि इस बार की प्रदर्शनी में ट्यूलिप के पौधे आकर्षक का केंद्र बने रहे। इसका बीज हॉलैंड से मंगाकर अक्तूबर में डाला जाता है और करीब 60 दिन के बाद इसमें फूल आने लगते हैं। इसके फूल की लाइफ 20 दिन की होती है। वहीं, दार्जिलिंग से मंगाया गया ऑर्किड (सिंबिडियम) का पौधा बहुत पसंद किया गया। अनुज भार्गव ने बताया कि हमने दार्जिलिंग से इसके 20 पौधे मंगवाए थे। पहाड़ी पौधा अकेशिया (छोटा एप्पल) भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस पौधे को सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दुकानदार लियाकत खान ने बताया, हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च और असम की नीली मिर्च के पौधों की मांग इतनी रही कि पूरी नहीं हो पाई। इसके अलावा चेरी टमाटर का पौधा खूब बिका। पेड़ में खट्टे और छोटे पौधे में मीठे टमाटर लगते हैं।