एक ऐसा चोर पकड़ा गया, जो अकेले ही घरों में करता था वारदात
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:08 AM
Noida News: नोएडा के घरों में अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है, जो दिन में पॉश कालोनियों में घूम-घमकर रेकी करता था और रात में अकेले की घटना को अंजाम देता था। नोएडा पुलिस से बचने के लिए आरोपी आम लोगों के बीच रहता है। सिलाई करने और ट्रांसपोर्टर के साथ काम करता है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने छह लाख कीमत का माल बरामद किया है। जिसे इसने नोएडा की सेक्टर-3 जी-18 कंपनी 21 जुलाई को चोरी किया था।
चोरी के बाद नोएडा के पार्कों में छिपा देता था मॉल
गिरफ्तार आरोपी की पहिचान बॉबी कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वारदात के बाद चोरी का मॉल इसने सेक्टर-4 मे पार्क के पास बने खोखे के पीछे छिपाकर रखा था। बरामद किए गए मॉल की अनुमानित लागत करीब 6 लाख रुपए है। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस चोर पर 12 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है। आरोपी बचने के लिए अपनी लोकेशन बदलता रहता है। आम लोगों की तरह दिखने बौर बर्ताव करने पर इस पर लोग शक नहीं करते थे। इसने मॉल चोरी करने के लिए एक ठेला लिया। इसके बाद रात में मॉल निकालकर ठेले पर रखा और पार्क के पीछे छिपा दिया। सीसीटीवी चेक करने पर मुखबिर को एक्टिव किया गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार किया।
नोएडा के अलावा दिल्ली में कई जगह पर की वारदात
इसने नोएडा के अलावा दिल्ली के कल्याणपुरी, मंडापली, मयूर विहार में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां से मॉल चोरी कर कबाड़ियों को मॉल बेचता है। अभी तक जांच और पूछताछ में सामने आया कि ये सिर्फ अकेले ही चोरी करता है। हालांकि इसके और साथी होने की उम्मीद है। जिनकी मदद से मॉल को बेचता है। अधिकतर उन कंपनियों को अपना निशाना बनता है जहां रात में गार्ड नहीं होते है। कोई अगर रोक ले तो अपने को ट्रांसपोर्टर का आदमी बताकर वहां से निकल लेता है।
चोरी की एक अन्य घटना आई सामने
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में डीजीसेट के उपकरण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। एओए सचिव ने नोएडा सेक्टर-113 थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। हाइड पार्क सोसायटी में रहने वाले अमित गुप्ता वर्तमान अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) में सचिव के पद पर हैं।13 जुलाई को गार्ड ने एओए पदाधिकारियों को जानकारी दी कि एक डीजीसेट खुर्दबुर्द हैं। एओए पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो डीजीसेट के इंजन कंट्रोल माड्यूल कार्ड और डिस्पले पैनल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे दोनों उपकरण को चोरी करने का प्रयास किया गया हो। उन्होंने सीसीटीवी चेक कराये, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। नोएडा पुलिस मामले में जांच कर रही है। Noida News