नोएडा में लगा देश भर की लखपति महिलाओं का अनोखा मेला, नाम है सरस मेला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Feb 2024 07:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Feb 2024 07:09 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में देशभर की लखपति महिलाओं का अनोखा मेला लग गया है। विशेष रूप से नोएडा शहर में लगने वाले इस मेले का नाम सरस मेला रखा गया है। नोएडा प्रशासन की मेजबानी में लगने वाले इस मेले में देश भर के 28 राज्यों से 400 लखपति महिलाएं (लखपति दीदी) शामिल हो रही हैं। नोएडा शहर के सेक्टर-32 में स्थित शिल्प हॉट में लगे इस सरस मेले को देखने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा दिल्ली NCR के लाखों दर्शक आएंगे।
जुटेंगी लखपति महिलाएं
आपको बता दें कि नोएडा शहर में शुक्रवार से देश भर की 400 से अधिक लखपति महिलाएं जुट रही हैं। 28 राज्यों से आने वाली ये लखपति महिलाएं इसलिए बेहद खास हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष योजना लखपति दीदी के तहत इन महिलाओं ने खुद प्रयास करके लखपति बनने में सफलता हासिल की है। अलग-अलग क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह बनाकर देश भर की 10 लाख महिलाएं अब तक लखपति दीदी बन चुकी हैं। इन्हीं लखपति महिलाओं का आगमन उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में हुआ है। नोएडा के सेक्टर-32 में स्थित शिल्पहॉट में शुक्रवार (10 फरवरी) से सरस मेले में 400 लखपति दीदी भाग ले रही हैं। नोएडा में सरस मेला 4 मार्च तक चलेगा।Noida News
मेले में क्या है खास
आपको बता दें कि नोएडा शहर में 16 फरवरी शुक्रवार से शुरू हुआ सरस मेला बेहद खास है। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नोएडा शहर में किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा, नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम तथा नोएडा के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने प्रेसवार्ता में मेले के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायतीराज संस्थान की ओर से आयोजित इस सरस आजीविका मेले में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है।
मेले में 28 राज्यों की 400 से अधिक महिला शामिल
यह मेला 16 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगा जिसमें 28 राज्यों के 400 से अधिक महिला शिल्प कलाकार शामिल होंगे, जो परंपरा, हस्तकला एवं ग्रामीण संस्कृति और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हैं। इसके साथ ही 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए भी संसाधन उपलब्ध हैं। मेले में दिल्ली-नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों दर्शक और ग्राहक भाग लेंगे। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वाति शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना दो करोड़ दीदियों को लखपति घोषित करने का है। लक्ष्य 10 करोड़ दीदियों का रखा गया है। हम सभी दीदियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफार्म देना चाहते हैं। नोएडा के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा, हमारे देश की महिलाओं में बहुत सारे हुनर हैं। जो आपको सरस मेले के माध्यम से नोएडा हॉट में देखने को मिलेंगे। महिला सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार का उद्देश्य है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। नोएडावासियों का सौभाग्य है कि केंद्र सरकार की ओर से सरस मेले का आयोजन नोएडा हॉट में हो रहा है।Noida News
लजीज व्यंजन भी हैं
सरस आजीविका मेले के इंडिया फ़ूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 उद्धमी गृहणियों के समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल लगाए हैं। हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त होगा। राजस्थानी कैर सागरी गट्टे की सब्ज़ी से लेकर बंगाल की फि़श करी, तेलंगाना का चिकन, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, हरियाणा के बाजरे और ज्वार के लड्डू, बिस्कुट, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित पूरे भारत के पकवान उपलब्ध रहेंगे।Noida News
हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मटीरियल विभिन्न राज्यों से आएंगे। टसर की साडिय़ां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साडिय़ां, काथा की साडिय़ां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साडिय़ां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद और हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद और प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद प्रदर्शित होंगे।
ज्वैलरी भी मिलेगी
Noida News
हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना, सबाईग्रास प्रोडक्टस, पटचित्र आनपाल्मलीव ओडिशा, तेलंगाना से लेदर बैग, वाल हैंगिंग और लैंप सेड्स, उत्तर प्रदेश से होम डेकोर और पश्चिम बंगाल से डोकरा क्राप्ट, सितल पट्टी और डायवर्सीफाइड प्रोडक्ट्स ये सभी रहेंगे। साथ ही प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी फूड स्टाल पर मौजूद होंगे। प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के रूप में अदरक, चाय, दाल कॉफी, पापड़, एपल जैम और अचार आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
नोएडा शहर में लगा सरस मेला बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी के लिए बहुत खास होने वाला है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली NCR के लोगों ने मेले में पहुंचना शुरू कर दिया है।