
Samachar : नमस्कार। आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दिन मंगलमय हो। यदि आज आप खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं तो जरा सोच समझ कर ही बाजार जाएं, क्योंकि नोएडा में सेक्टर 18, अट्टा मार्किट समेत कई स्थानों पर वनवे की व्यवस्था किए जाने के साथ ही रुट डायर्वट किया गया है। यहां पढ़िए नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आज की 10 बड़ी खबर...
1. नोएडा NCR में बूंदाबांदी से प्रदूषण में राहत, AQI घटने की उम्मीद
नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर और दिल्ली में हुई बूंदाबांदी से प्रदूषण से राहत मिली है। इसी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का AQI घटने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार की तड़के भी हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। पूरी खबर पढ़े
2. वर्दी में रील बनाने वाले इंसपेक्टर के साथ कुछ ऐसा किया पुलिस कमिश्नर ने
एक इंस्पेक्टर को नोएडा में हीरो बनने का शौक इस कदर चढ़ा कि उसने अपने ऊपर एक रील ही शूट कराकर वायरल करा दी है। रील वर्दी में थाने में थानाध्यक्ष के पद पर शूट की गयी है। यह रील वायरल होते ही रील बनाने वाले सेक्टर 126 इंस्पेक्टर अजय चाहर को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाज़िर कर दिया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने जांच के भी आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़े
3. सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग रहते हैं नोएडा में, प्रदेश में अव्वल
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध नोएडा शहर की ढेर सारी विशेषताएं हैं। इन्हीं विशेषताओं में एक बड़ी अनोखी चीज यह है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर बने गौतमबुद्धनगर जिले में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। पूरे उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर के मामले में (गौतमबुद्धनगर) नम्बर-वन स्थान पर है यानि नोएडा की साक्षरता दर UP में सबसे अधिक है। पूरी खबर पढ़े
4. बड़ी ताकत के डर से एल्विश यादव पर हाथ नहीं डाल रही है नोएडा पुलिस
चर्चित यू-टयूबर एल्विश यादव के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब नई खबर यह है कि एक “बड़ी ताकत” के डर से नोएडा पुलिस डरी हुई है। इसी डर के कारण यूपी की सबसे बेहतरीन समझी जाने वाली नोएडा पुलिस एल्विश यादव को हाथ तक नहीं लगा रही है। तमाम तथ्य चीख-चीख कर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि एल्विश यादव सांपों की तस्करी, रेव पार्टी व सांपों के जहर के नशे का घटिया व्यापार करने वाले गिरोह का सरगना नहीं भी है तो उस गिरोह का हिस्सा जरूर है। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के दैनिक यात्रियों के लिए आने वाली है बड़ी खुशखबरी
UP के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर में रहने वाले दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्दी ही आने वाली है। साथ ही दिल्ली NCR में उन लोगों के लिए भी अच्छी खबर है जो किसी न किसी काम से रोजाना मेट्रो ट्रेन में सफर करते हैं। पूरी खबर पढ़े
6. अब नोएडा के रिहायशी इलाकों में लगा सकेंगे मोबाइल टॉवर
नोएडा में अब किसी भी सेक्टर तथा गांव में मोबाइल टॉवर लगाये जा सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि उसे अधिकृत एजेंसी से स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराकर नोएडा प्राधिकरण में उसकी रिपोर्ट जमा करानी होगी। यह नीति ग्रुप हाउसिंग पर लागू नहीं होगी। पूरी खबर पढ़े
7. दिवाली पर किस तरह के पटाखे चलाएं, जानें सुप्रीम कोर्ट की पूरी गाइड लाइन
देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दीवाली पर पटाखों को पूरे देश में बैन कर दिया है। जिसको लेकर इस बार फिर से दिवाली बंदिशों वाली होगी। जी हां, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली और मुंबई सहित कई शहर प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। जहरीली हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर रखा है। इसी वजह से कई जगहों की सरकारों ने दीवाली पर कुछ बंदिशें लगाई हैं। दिल्ली में ऑड-ईवन रूल के साथ साथ पटाखे जलाने पर बैन है, तो देश के अन्य हिस्सों में पटाखे फोड़ने का समय तय कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
8. बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा आएंगे दो लाख विदेशी “मेहमान”, अलग-अलग है प्रजाति
UP के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में दो लाख से भी अधिक खास विदेशी “मेहमान” आने वाले हैं। इन मेहमानों में से कुछ तो ग्रेटर नोएडा पहुंच भी गए हैं। इन खास मेहमानों में 25 से 30 प्रजातियों के मेहमान शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़े
9. नमकीन-बिस्कुट के नीचे रखकर बेचे जा रहे थे पटाखे, दो सगे भाई गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की दुकान से भारी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़े
10. बाथरूम में पैर फिसलने से दिल्ली पुलिस के ASI की मौत
ग्रेटर नोएडा के रोजा याकूबपुर गांव में बाथरूम में पैर फिसलने के कारण दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। बाथरूम में गिरने की वजह से एएसआई के सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। पूरी खबर पढ़े