
Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। शुभ मंगलवार, आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
नोएडा क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि कुछ भू-माफियाओं ने वन विभाग की 2 करोड़ रूपये मूल्य से भी अधिक की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। भू-माफिया लगातार कब्जे का दायरा बढ़ा रहे हैं। इन भू-माफियाओं ने गौशाला में रहने वाले गौवंश की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है।
यह मामला नोएडा की दादरी तहसील में पडऩे वाले गांव पुराना मुबारकपुर से जुड़ा हुआ है। पुराना मुबारकपुर गांव के पास कृष्ण-सुदामा गौरक्ष धाम के नाम से एक गौशाला स्थापित है। इस गौशाला को चलाने वाले महंत राम मंगलदास ने नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि हमारी गौशाला में वर्तमान में लगभग 3,000 गाय हैं। बीमार, लाचार, लावारिस गायों की गौशाला में सेवा करते हैं। उपरोक्त गौशाला से सटी हुई वन विभाग की भूमि पड़ी है जिसको गायों को घूमने फिरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पूरी खबर पढ़े
नोएडा के सलारपुर गांव में रविवार की देर रात कार व बाइक टकरा जाने पर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। दो समुदायों के लोगों के बीच हुई इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़े
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा जितनी हाईटेक है, उससे कहीं ज्यादा यहां की व्यवस्थाएं बदतर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में लगी लिफ्ट कभी भी अटक जाती है। लिफ्ट के अटकने से इसमें सवार लोगों की जान आफत में आ जाती है। ताजा मामला नोएडा की जेपी अमन सोसायटी का है। यहां पर लिफ्ट बीच में ही बंद हो गई, जिस कारण लिफ्ट में सवार एक बच्ची और दो महिलाओं की जान अटक गई। आपको बता दें कि नोएडा की जेपी अमन सोसायटी में सोमवार की दोपहर को एक महिला अपनी बच्ची और सासू के साथ लिफ्ट में थी, कि अचानक से लिफ्ट 15वीं और 16वीं मंजिल के बीच में बंद हो गई। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा में आज यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर तीनों प्राधिकरण के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का आयोजन कर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसको लेकर कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी। पंचायत के दौरान लगभग 6 हजार से अधिक किसान शामिल हुए और लगभग 500 ट्रैक्टर ट्राली से किसानों द्वारा जोरदार रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने तीनों प्राधिकरणों की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पंचायत में प्राधिकरणों के अधिकारी भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े
मानवीयता को तार-तार करने वाला एक बड़ा गंभीर मामला ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल का सामने आया है। जिम्स के कर्मचारियों ने अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके शव को मोर्चरी के फ्रीजर में रख दिया और भूल गए। 14 दिनों बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को उक्त मृत व्यक्ति के बारे में सूचना दी। इस लापरवाही के खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ है। पूरी खबर पढ़े
ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठग ने निवेश पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर 1 लाख 29 हजार 616 रुपये का चूना लगा दिया। वहीं एक महिला के पेटीएम से साइबर ठग ने 99 हजार रूपये निकाल लिए। दोनों पीड़ितों ने थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 के डी ब्लॉक में रहने वाले सक्षम झा ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते दिनों उसके पास एक व्यक्ति का मैसेज आया। मैसेज में निवेश पर बेहतर रिटर्न का लालच दिया गया था। जल्द पैसे कमाने के लालच में टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। बेहतर रिटर्न पाने के लालच में उसने धीरे-धीरे करके 1 लाख 29 हजार 16 रुपये निवेश कर दिए। निर्धारित अवधि बीतने पर भी जब उसे पैसे वापस नहीं मिले तो उसने उक्त नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद साइबर ठग ने उसे ग्रुप से बाहर निकाल दिया। पूरी खबर पढ़े
लीज बैक प्रकरणों के खारिज होने से नाराज किसानों ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने दो हफ्ते में मसले को हल करने का ठोस आश्वासन दिया है। किसान सभा ने अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन पर धरने को समाप्त करने की घोषणा की। पूरी खबर पढ़े
गर आप महंगी शराब पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा ना हो कि आप मिलावटी शराब पी रहे हों। कुछ सेल्समैन हरियाणा से सस्ती दरों पर शराब लाकर उसे यूपी राज्य का मार्क लगी बोतलों में भरकर ठेके पर बेच रहे हैं। थाना दादरी पुलिस ने शराब ठेके के एक सेल्समैन को इस तरह का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर म्यू-2 में एक व्यक्ति हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब लाकर उत्तर प्रदेश मार्का की खाली बोतलों में भरकर बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को कमरे में भारी मात्रा में शराब की भरी व खाली बोतलें, नए ढक्कन मिले। पूरी खबर पढ़े
13वें विश्व कप में सभी टीमों ने कम से कम अपना एक-एक मैच खेल लिया है। मंगलवार को ओडीआई विश्व कप के अपने दूसरे मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश (ENG vs BAN) से होगा। ये मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा।
दोनों ही टीमों अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। एक ओर पहले मैच में जहां डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड (England) को पिछली बार की रनर अप न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बुरी तरह हराया था, तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। पूरी खबर पढ़े
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 की तिथियों की घोषणा करते ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने राजस्थान में बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने यहां मौजूदा सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। वहीं, राजस्थान में भाजपा की पहली लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। पूरी खबर पढ़े