
Aaj ka Samachar : चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को गुड़ मॉर्निंग एंड हैप्पी मंडे! आपका दिन मंगलकारी हो, आप स्वस्थ रहें मस्त रहे। चेतना मंच की प्रात:कालीन बुलेटिन में हम आपका स्वागत करते हैं। यहां हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की प्रमुख खबरों से रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं कि आज क्या है खास...
1. नोएडा समेत पूरे NCR और दिल्ली के इन इलाकों में बढ़ गए फ्लैट के दाम
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा समेत पूरे एनसीआर और दिल्ली में रोजाना जमीनों की कीमतों में उछाल हो रहा है। कोरोना काल के बार अब नोएडा समेत दिल्ली में इस वक्त फ्लैटों के रेट में भी उछाल आ रहा है। यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा तक बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें
2. दो साल में छह बार हुआ तबादला अथॉरिटी में तैनात पीके कौशिक का.. जानें क्यों
इन दिनों नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) में तबादलों का दौर शुरू है। आएदिन किसी ना किसी का तबादला किया जा रहा है। तबादलों का शिकार अथॉरिटी में नीचे के कर्मचारियों के अलावा बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों का भी लगातार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें
3. झपट्टा मारकर छीनते थे महिलाओं के मोबाइल, पुलिस ने दिखा दिया सही रास्ता
उत्तर प्रदेश के नोएडा में राह चलती महिलाओं और पुरुषों के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें
4. भाजपा नेता का कुत्ता हुआ गायब, ढूंढने वाले को मिलेगा बड़ा इनाम
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक रौचक खबर आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता ने एक कुत्ते को तलाश करने वाले व्यक्ति के लिए बड़ा इनाम दिए जाने की घोषणा की है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी कस्बे के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके कुत्ते को ढूंढकर लाएगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
5. नोएडा स्पोर्ट्स सिटी के 15000 फ्लैट खरीदारों का भविष्य अभी भी अधर में
नोएडा की स्पोर्ट्स सिटी के करीब 15 हजार फ्लैट बॉयर्स का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है।नोएडा स्पोर्ट्स बॉयर्स को फ्लैट का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। इन फ्लैट बॉयर्स की समस्या का समाधान करने के लिए अभी तक भी हाईलेवल कमेटी का गठन नहीं हो सका है. पूरी खबर पढ़ें
6. ‘बहुत हो गई मन की बात’ करो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के हक की बात
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जरा भी पसंद नहीं आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को न तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं और न ही राज्य व केंद्र सरकार। पूरी खबर पढ़ें
7. जेवर-खुर्जा रोड पर नहीं होंगे हादसे, नोएडा पुलिस करने जा रही यह बड़ा काम
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर-खुर्जा रोड पर होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नोएडा पुलिस एक बड़ा काम करने जा रही है। यदि नोएडा पुलिस की यह योजना कामयाब हो जाती है तो जेवर-खुर्जा रोड पर होने वाले सड़क हादसों में काफी हद तक कमी आने की संभावना जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
8. ग्रेटर नोएडा के इस गांव में नहीं थम रहा बवाल, फिर से तैनात हुआ पुलिस फोर्स
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक गांव पिछले तीन दिनों से जातिगत द्वेष भावना का शिकार हो रहा है। इस गांव के लोग बार बार एक ही गलती कर रहे हैं, जिस कारण ग्रेटर नोएडा के इस गांव में बार बार तनाव बन रहा है। पूरी खबर पढ़ें
9. गाजियाबाद में 92 होर्डिंग और लाउडस्पीकर भवन मालिकों को करेंगे हैरान.. जानिए क्या है मामला
गाजियाबाद में संपत्ति भवन कर बकायादारों पर शिकंजा दिन-दिन तेजी से बढ़ रहा है मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के लिए गाजियाबाद संपत्ति कर विभाग ने शहर भर में 92 जगह बड़े-बड़े भवन कर टैक्स भरने के लिए होर्डिंग और लाउडस्पीकर लगाने, उसे भवन टैक्स दाताओं को आगाह करने की योजना बनाई है। पूरी खबर पढ़ें
10. केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान, जानें कैसे लगी आग
गाजियाबाद मोदीनगर सिखेड़ा रोड पर केमिकल फैक्ट्री में संदिग्ध स्थिति में भीषण आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। यह आग गौरव त्यागी की फैक्ट्री में लगी है। आग का प्रमुख कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें