
Aaj ka Samachar | गुड़ मॉर्निंग! आपका दिन मंगलमय हो। आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। नोएडा की पुलिस कमिश्नर नोएडा समेत पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, नागरिकों की बेहतर सहायता के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत उन्होंने नोएडा समेत पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। चेतना मंच की इस पेशकश में जानेंगे कि उन्होंने यहां के नागरिकों के लिए क्या किया। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की अन्य खबरों से भी आपको रूबरू कराएंगे। आइए जानते हैं....
1. नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, खोले जाएंगे 15 नए थाने
नोएडा पुलिस कमिश्नरी (गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट) के क्षेत्र में पड़ने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट तथा ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के मकसद से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 15 नए थाने खोलने की योजना बनाई है। पूरी खबर पढ़ें
2. फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से होगी नोएडा सिटी में बदमाशों की पहचान, जाने क्या है पूरा प्लान
अब अपराध करके अपराधी शहर से बाहर नहीं निकल सकेगा। हजारों की भीड़ में से सडक़ों पर लगे फेस डिटेक्टर कैमरे उसको पहचान कर उसकी फोटो कमांड सेंटर भेज देंगे। उसी स्थान पर पुलिस उन्हें शिकंजे में ले लेगी। पूरी खबर पढ़ें
3. बड़ी खबर : हरियाणा के कई शहरों का सफर होगा आसान, यूपी सरकार कर रही यह काम
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत और नोएडा से हरियाणा के पलवल, सोनीपत और फरीदाबाद जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि यूपी के योगी सरकार हरियाणा और यूपी के सफर को बेहद ही आसान बनाने जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
4. UP RERA ने बिल्डरों पर कसा शिकंजा, करने जा रहा यह बड़ा काम
नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में रीयल स्टेट कारोबार से जुड़े छोटे बड़े बिल्डरों पर UP RERA (उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण) एक बड़ा काम करने जा रहा है। UP RERA रीयल स्टेट का काम करने वाले तमाम बिल्डरों के बैंक खातों पर भी अपनी पैनी नजर रखेगा। पूरी खबर पढ़ें
5. नोएडा : सुंदर भाटी गैंग के एक और सदस्य की 1.7 करोड़ की संपत्ति पर लगी सरकारी मोहर
उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सरगना माफियाओं और शातिर बदमाशों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने का काम किया जा रहा है। बदमाशों द्वारा अपराध के बल पर अर्जित की गई संपत्ति पर सरकारी मोहर लगाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
6. MBA की छात्रा ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में दो महिलाओं ने दी जान
तनाव लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि वह जिंदगी जीने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर समझ रहे हैं। जनपद गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग स्थान पर MBA की छात्रा सहित तीन महिलाओं ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। तीनों के पास से ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ें
7. होम डेकोर एक्सपो का 14वां संस्करण बुधवार से शुरू
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसमें होम डेकोर एक्सपो का 14वां संस्करण बुधवार से शुरू हो गया है। अब चार दिनों तक इस केंद्र में दर्शकों और खरीदारों का आवागमन और आकर्षण देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें
8. ग्रेटर नोएडा में कार से मिला लाखों का कैश, शराब कारोबारी से जुड़ा है मामला
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कार से चेकिंग के दौरान लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है। नकदी किसकी है और कहां ले जायी जा रही थी, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ें
9. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ट्रेन पर राजनीति करने वालों के मुंह पर लगा तमाचा, बनी नई डीपीआर
नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो ट्रेन के द्वारा जोडऩे की नई डीपीआर बन गई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के इस फैसले से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ट्रेन चलवाने के नाम पर राजनीति करने वालों के मुंह पर बड़ा तमाचा लगा है। पूरी खबर पढ़ें
10. तेज गति से दौड़ रही बस के चालक को आया अटैक, कई को रौंदती हुई चली गई रोडवेज बस
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज गति में जा रही रोडवेज बस के चालक को हार्ट अटैक आने की वजह से बस सड़क पर जा रहे बाइक व अन्य वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें