
Samachar : नमस्कार, चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहे और मस्त रहे। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आज की नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों से अवगत कराएंगे। इन चुनिंदा 10 खबरों में हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन सी खबर काम की रहने वाली है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खबरों पर भी हम यहां नजर डालेंगे।
उत्तर प्रदेश में आज जुम्मे की नमाज को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इजराईल और हमास जंग को लेकर किसी भी तरह के प्रदर्शन न हों, इसके लिए पुलिस और प्रशासन को व्यापक दिशा निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में जुम्मे की नमाज को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। जंग को लेकर जुम्मे की नमाज के दौरान या बाद में किसी तरह का प्रदर्शन ना हो, इसके लिए आज पूरे उत्तर प्रदेश में नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जुम्मे की नमाज के बाद कोई प्रदर्शन आदि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। पूरी खबर पढ़े
नोएडा प्राधिकरण द्वारा सैकड़ों लोगों की जन भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए सेक्टर 45 स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी की जमीन बिल्डर को बेचने के खिलाफ उठा जनआक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों कॉलोनीवासी बसों में सवार होकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर पहुंचे तथा वहां जमकर धरना-प्रदर्शन किया।
कांशीराम कॉलोनी वासियों का कहना है कि 2010 में शासन ने गरीबों के लिए सेक्टर-45 में कांशीराम आवासीय कॉलोनी बनाई थी। उसके पास ही कांशीराम कॉलोनी के विस्तार तथा विद्यालय, सड़क व अन्य निर्माण के लिए तकरीबन 20 हजार वर्ग मीटर जमीन छोड़ रखी थी, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने करीब 19290 वर्गमीटर जमीन दिल्ली के एक बिल्डर को बेच दी। पूरी खबर पढ़े
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में किए गए नोएडा के थाना सेक्टर 49 के घेराव को महापंचायत के ऐलान के साथ किसानों ने खत्म कर दिया है। किसान नेताओं ने नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को 21 अक्टूबर तक का समय दिया है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाकियू नेताओं पर दर्ज एफआईआर स्पंज नहीं की जाती तो महापंचायत का बुलाई जाएगी। पूरी खबर पढ़े
नोएडा के सेक्टर 1 में स्थित वन विभाग के ऑफिस के बाहर सड़क पर गंदा पानी चारों तरफ फैला हुआ है। जिस वजह से ऑफिस के बाहर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल नोएडा प्राधिकरण का पोल खोलने के लिए यह काफी है। नोएडा प्राधिकरण का करोड़ों रुपये का बजट यहां पर फेल नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़े
नोएडा में सप्लाई होने वाले गंगा जल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पूरे 23 दिन तक नोएडा वासियों को गंगा जल की सप्लाई नहीं मिल सकेगी और लोगों को पानी की बड़ी किल्लत से जूझना पड़ सकता है। हालांकि नोएडा प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक नोएडा के लोगों को गंगा जल की सप्लाई नहीं मिल सकेगी। बताया जाता है कि इस अवधि के दौरान गंगा नहर ही सफाई होने के कारण नोएडा की गंगा जल पाइप लाइन में पानी नहीं आएगा। पूरी खबर पढ़े
नोएडा शहर के सेक्टर-67 में स्थापित दवा बनाने वाली चर्चित कंपनी पर छापा पड़ा है। मैरियन बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड नामक नोएडा की इसी कंपनी के नकली कफ सीरप के कारण भारत की बड़ी बदनामी हुई थी। नोएडा की इस चर्चित कंपनी द्वारा बनाए गए कफ सीरप को पीने से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-67 के बी ब्लॉक में स्थित मैरियन बायोटैक प्रा.लि. नामक कंपनी पर बृहस्पतिवार को औषधि विभाग (Drugs Department) ने छापा मारा। इस कंपनी का दवा बनाने का लाइसेंस जनवरी 2023 में ही निलंबित (Suspend) किया जा चुका है। साथ ही कंपनी को सीज भी किया जा चुका था। ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी के संचालकों ने अवैध ढंग से कंपनी पर लगाई गई सील को तोडक़र फिर से दवा बनाने का पुराना धंधा शुरू कर दिया है। इस सूचना पर ड्रग विभाग की एक टीम ने कंपनी पर छापा मारा। पूरी खबर पढ़े
त्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चलाने वालों के लिए यह बुरी खबर है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ऑटो या ई रिक्शा चलाने वालों को भारी भरकम जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ऑटो या ई-रिक्शा चलाने वालों को रोका जा रहा है और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चालान काटे जा रहे हैं। अगर कोई भी तीन पहिया वाहन दिखाई देता है तो 20 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के किसानों से अपील की है कि वह खेतों में पराली या कूड़ा अवेशेष न जलाएं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें तथा किसानों को पराली जलाने से रोकें।
डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है कि यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है तो उस पर अर्थ दण्ड के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाए। पूरी खबर पढ़े
ओडीआई विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनने वाली न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को केवल 245 के स्कोर पर रोक दिया।
फिर बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब एक बार फिर से अंक तालिका में टॉप पर विराजमान हो गई है। पूरी खबर पढ़े
इजराइल फिलिस्तीन की जंग को लेकर बुलंदशहर में मुस्लिम इलाकों में पुलिस का विशेष अलर्ट देखने को मिला। इजराइल फिलिस्तीन की जंग को कई दिन हो चुके हैं। यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन रहा है। मासूम लोगों के मारे जाने पर सभी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस्लाम को मानने वाले भारतीय मुसलमान धर्म को लेकर किसी के पक्ष या विरोध में नहीं हैं। वे किसी मजलूम पर जुल्म के विरोधी हैं। मुस्लिम धर्मगुरु और आम लोगों ने सभी मुल्कों के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी है। पूरी खबर पढ़े