
Aaj ka Samachar : गुड़ मॉर्निंग, आपका वीकेंड ग्रेट हो। नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल को आपस में जोड़ने के लिए यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शिलान्यास कर चुके हैं। यह काम अगले 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा में बन बन रहे जेवर एयरपोर्ट के काम को भी गति मिल रही है। चेतन मंच के इस प्रात:कालीन बुलेटिन में हम आपको नोएडा और ग्रेटर नोएडा की प्रमुख खबरों से रूबरू कराएंगे।
1. नोएडा के दो दर्जन से अधिक दरागाओं को मिली चौकियों की कमान, हुए बंपर तबादलें
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस थानों में तैनात दर्जनों दरोगाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले काफी समय से नोएडा सेंट्रल जोन के विभिन्न थानों में तैनात दो दर्जन से अधिक दरोगाओं को विभिन्न चौकियों की कमान सौंप दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
2. नोएडा के वाहन चालकों को समझाने के लिए गली गली जाएगी टीम
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा चालकों के लिए एक और अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम में शामिल लोग नोएडा के हर क्षेत्र में जाकर लोगों को सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी देगी। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा वालों को जाम से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण
यूपी की आधुनिक सिटी नोएडा के लोगों के लिए एक राहतभरी खबर है। खबर यह है कि पिछले काफी समय से रुका पड़ा चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से नोएडा और दिल्ली के लोगों को जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं सफर भी आसान हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
4. 110 कंपनियों को भूखंड आवंटित, 2 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए फरवरी में लखनऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की 110 कंपनियां भाग लेंगी। इन सभी कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. Yamuna Expressway पर सफर करने के लिए बदल गए हैं नियम
यदि आप यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
6. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बिल्डरों को बड़ी चेतावनी, मार्च तक हर हाल में करें ये काम
ग्रेटर नोएडा में बिल्डर व अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की तरफ से फ्लैट खरीदारों का हक दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गठित समिति ने बैठक की। इस बैठक में प्राधिकरण, क्रेडाई और फ्लैट खरीदारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें
7. जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा सबसे बड़ा ट्रांसपोर्टनगर, यीडा ने कर ली तैयारी
ग्रेटर नोएडा के निकट बन रहे जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के पास उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरी खबर पढ़ें
8. गहने और नकदी पर कुंडली मारे बैठा था चूहा, पुलिस ने इस तरह पकड़ा
यूपी के ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस ने एक शातिर ‘चूहे’ को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की नकदी, जेवरात, तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोर के पास से क्षेत्र में हुई चोरी के तीन घटनाओं का सामान बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
9. जेवर एयरपोर्ट का काम और आगे बढ़ा, फरवरी में शुरू हो जाएगी फ़्लाइट उड़ाने की टेस्टिंग
ग्रेटर नोएडा के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट का काम एक कदम और आगे बढ़ गया है। जल्दी ही फ़रवरी 20024 में ज़ेवर एयरपोर्ट पर फ़्लाइट उड़ाने की टैस्टिगं शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (chief Secretary, UP) दुर्गा शंकर मिश्रा ने जेवर एयरपोर्ट की प्रगति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें
10. ग्रेटर नोएडा में चारों ओर चोर ही चोर, कई जगह ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुराई
बैखौफ चोरों ने ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर चोरी के तीन वारदातों को अंजाम दिया। चोर घर से नगदी, जेवरात, कीमती सामान व सीमेंट की बोरी चोरी कर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूरी खबर पढ़ें