
Aaj ka Samachar | गुड़ मॉर्निंग! आपका दिन मंगलमय हो, आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठंड का प्रकोप जारी है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) के डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन संस्करण में हम बात करेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरों की...
1. फ्लैट बॉयर्स से धोखाधड़ी करने वाले सुपरटेक के मालिक को मिली जमानत
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लाखों निवेशकों, फ्लैट बॉयर्स का पैसा डकारने तथा मनी लॉड्रिंग के मामले में पिछले काफी समय से जेल में बंद सुपरटेक बिल्डर कंपनी के मालिक आर.के. अरोड़ा को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिल गई है। पूरी खबर पढ़ें
2. शीत लहर को लेकर नोएडा में अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
नोएडा समेत समूचा उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) प्रशासन ने शीतलहर और ठंड के प्रकोप को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा- गाजियाबाद वालों को सौगात : साहिबाबाद तक जाएगी मेट्रो
उत्तर प्रदेश नोएडा और गाजियाबाद देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक बसे दो प्रमुख शहर हैं। यह दोनों ही एनसीआर में शामिल है। नोएडा यूपी का औद्योगिक शहर है। नोएडा और गाजियाबाद को आपस में कनेक्ट करने के लिए सरकार की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
4. नोएडा की सड़कों पर किसानों का सैलाब, बोले इस बार करेंगे वोट से चोट
भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर मंगलवार को एक बार फिर किसानों का सैलाब नोएडा की सड़कों पर उमड़ पड़ा। नोएडा प्राधिकरण में लंबित मांगों तथा दादरी के एनटीपीसी योजना से प्रभावित गांवों के किसानों ने मंगलवार को नोएडा में बड़ा प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें
5. सात दिनों में नए आईटी नियम, डीपफेक पर बड़ा फैसला
देश में बढ़ रहे आईटी अपराधों पर लगाम लगाने तथा डीपफेक पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही नए आईटी नियमों को लागू करने जा रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जल शक्ति राजीव चंद्रशेखर ने कही। पूरी खबर पढ़ें
6. जेवर एयरपोर्ट के रनवे की पहली लेयर का काम पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रॉयल
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा बनवाए जा रहे जेवर एयरपोर्ट पर रनवे का निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। जेवर एयरपोर्ट से फरवरी माह में उड़ानों के ट्रॉयल को शुरू करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
7. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होगी शराबबंदी, जानें पूरा मामला
नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए एक खास खबर है। खास खबर यह है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले में एक दिन के लिए शराबबंदी का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ें
8. कोहरे का कहर : दादरी बाईपास पर बड़ा हादसा, कई वाहन सवार घायल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को कोहरे का कहर नजर आया। कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई ना देने के कारण ग्रेटर नोएडा के पास दादरी बाईपास पर करीब दस वाहन आपस में टकरा गए। कई गाड़ियां एक ट्रक में जा घुसी, जिससे कई वाहन सवार घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें
9. चलती ट्रेन में युवती से घिनौनी हरकत, ऑटो में बैठकर रेप की धमकी
उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में चार युवकों की एक घिनौनी हरकत सामने आई है। एक युवती की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। पूरी खबर पढ़ें
10. पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 12 जनवरी को मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए इस मामले में मृतक के जीजा और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या की गई थी। पूरी खबर पढ़ें
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।