
Aaj ka Samachar | गुड़ मॉर्निंग! आपका दिन मंगलमय हो। चेतना मंच के इस प्रात:कालीन प्रकाशन में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर के प्रमुख खबरों की। दनकौर के एक डिग्री कालेज में नए साल के उपलक्ष्य में आयोजित समोसा पार्टी में रंग में भंग पड़ गया। नए साल के जश्न के खुमार में एक कार चालक ने पुलिस वाले को मौत के घाट उतार दिया। जानें अन्य प्रमुख खबरें...
1. घर से बुलाकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, प्लॉट में मिला शव
उत्तर प्रदेश के नोएडा में देर शाम एक युवक को घर से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। खाली प्लाट में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें
2. नए साल पर यीडा की ओर से मिल सकता है किसानों को बड़ा गिफ्ट
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रहे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से जुड़े किसानों को नए साल पर यीडा की ओर से एक बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा की आगामी 10 जनवरी को बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ें
3. नए साल के जश्न में डालना चाहता था खलल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
उत्तर प्रदेश की आधुनिक सिटी नोएडा में नए साल के जश्न में खलल डालने के प्रयास में सड़क पर निकले एक बदमाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया है। नोएडा के थाना सेक्टर 113 की पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
4. नोएडा का युवक, आगरा की युवती में इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, निकाह और तलाक
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले एक युवक को इंस्टाग्राम पर यूपी के मोहब्बत की नगरी आगरा की एक युवती से प्यार हो गया। नोएडा के युवक और आगरा की युवती के बीच इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। पूरी खबर पढ़ें
5. नए साल की मस्ती का नशा: पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, दरोगा की मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार की रात नए साल की मस्ती का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। नशे में चूर एक महिंद्रा पिकअप सवार चालक ने नोएडा के सेक्टर 2 में पुलिस की थार मोबाइल गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में थार गाड़ी में सवार 2 सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें
6. “लप्पू” से सचिन के बच्चे की माँ बनने वाली हैं सीमा हैदर, खुद ही दी खुशखबरी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले जिस सचिन मीणा को “लप्पू सा सचिन” कहा जाता था उसी के बच्चे की माँ बनने वाली हैं सीमा हैदर। यह बात सीमा हैदर ने एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताई है। सीमा हैदर के ससुर (सचिन के पिता) ने भी इस खुशखबरी की पुष्टि कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
7. न्यू ईयर की पार्टी में समोसा खाते ही बिगड़ी 40 टीचर्स की हालत, पहुंचे अस्पताल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को नए साल की पार्टी के लिए मंगाए गए समोसे का सेवन करने के बाद एक डिग्री कालेज के करीब 40 टीचर्स की हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर सभी टीचर्स एक एक करके दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
8. हिट एंड रन कानून के विरोध में आग बबूला हुए ड्राइवर, बताया काला कानून
उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से लेकर देश भर के वाहन चालकों (ड्राइवरों) में भारी आक्रोश है। केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में बदले गए कानून के विरोध में जगह-जगह चक्का जाम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ट्रक व बस चालकों ने नए कानून को काला कानून बताते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें
9. मामा ने रौंद डाली भांजी की अस्मत, पीड़िता ने की थाने में खुदकुशी की कोशिश
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक कलियुगी मामा की काली करतूत सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में एक रिश्ते में मामा लगने वाले एक व्यक्ति ने भांजी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पीड़िता थाने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
10. कड़ाके की ठंड में नन्हें बच्चों ने लगाया रंगारंग प्रस्तुतियों का तड़का
यूपी के नोएडा में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल नोएडा का वार्षिकोत्सव ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। पूरी खबर पढ़ें