
Samachar : चेतना मंच के सभी पाठकों को प्यारभरी गुड़ मॉर्निंग। आपका दिन मंगलमय हो। गुरुवार के इस खास बुलेटिन में उन लोगों के लिए विशेष खबर है, जिन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्लॉटों की स्कीम में आवेदन किया था। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर में वाहन चालकों पर पूरे एक महीने सख्ती रहने वाली है। आईए जानते हैं आज के इस बुलेटिन में आपके लिए क्या खास है...
1. नोएडा में पूरे एक माह रहेगी वाहन चालकों पर सख्ती, संभलकर निकले
यदि आप नोएडा में रहते हैं और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने का शौक है या वाहन चलाते समय लापरवाही बरतते हैं तो अब आप की खैर नहीं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष प्रकार का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जहां लोगों को यातायात के प्रति जागरुक किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाने का काम भी यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा पुलिस ने चलाया अभियान, एक ही रात में दबोचे दर्जनभर बदमाश
उत्तर प्रदेश की नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत नोएडा के विभिन्न थानों की पुलिस ने एक ही रात में दर्जनभर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से चोरी का मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है। पकड़े गए सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़े
3. जेवर एयरपोर्ट के पास फैक्ट्री लगाने वालों की लगी लाइन, यीडा की खूब कमाई
ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के नए शहर से रोज रोज अच्छी खबर आ रही है। अब ताजा समाचार यह है कि यीडा के क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के पास फैक्ट्री लगाने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों की लाइन लग गई है। हजारों की संख्या में उद्योगपति जेवर एयरपोर्ट के आसपास फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़े
4. जेवर एयरपोर्ट के पास नहीं मिला प्लॉट अब पैसों की वापसी में भी आई दिक्कत
ग्रेटर नोएडा के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे नागरिकों के लिए एक खराब खबर है। खबर यह है कि जिन लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की आवासीय प्लॉट योजना में प्लॉट नहीं मिला है उन्हें प्राधिकरण के पास जमा उनकी धनराशि समय पर वापस नहीं मिल रही है। यह तो वही कहावत हुई कि ”ना खुदा मिला ना ही विसाले सनम”। पूरी खबर पढ़े
5. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए खुशखबरी, पास में ही हल होंगी सारी समस्याएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए खुशखबरी है। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग खुद बैठेंगी। उन्होंने मंगलवार 31 अक्तूबर से ही इसकी शुरुआत कर दी है। एसीईओ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों से मिलीं और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। पूरी खबर पढ़े
6. Greater Noida : असल में वह जिंदा था, पुलिस फाइल में हो गई हत्या
एक युवक बाकायदा जीवित था। अभी भी जीवित है फिर भी ग्रेटर नोएडा पुलिस की फाइल में उसकी अपहरण के बाद हत्या हो गई। यह कोई फिल्मी कहानी अथवा नाटक नहीं है बल्कि वह कड़वी सच्चाई है। जिस सच्चाई का पता पूरे 12 साल बाद लगा है। इस मामले में पूरे 12 साल तक तीन युवक हत्या जैसे गंभीर आरोप की सजा भुगतते रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
7. दहेज में फॉर्च्यूनर ना देने पर नोएडा की बेटी को घर से निकाला
यूपी के ग्रेटर नोएडा में मायके से दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी, बाइक तथा 21 लाख रुपए न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़े
8. मेट्रो में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कर दिया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली मेट्रो का बीते 24 घंटे में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे हरकत कहा जाए या मजबूरी यह सवाल खड़ा हुआ है? इस वीडियो में पीली शर्ट पहने एक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक की हरी बोतल में पेशाब करते नजर आ रहा है और वीडियो बनाने वाले उधर से कह रहे हैं यह क्या हरकत है? और वह कह रहा है मजबूरी है लास्ट ट्रेन थी। पूरी खबर पढ़े
9. ईडी ने नरेश गोयल परिवार की 538 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जेट एयरवेज (Jet Airways) और नरेश गोयल परिवार (Naresh Goyal family) से जुड़ी ₹538.05 करोड़ की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी ने नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और बेटे निवान गोयल सहित कई कंपनियों और व्यक्तियों से संबंधित 17 आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों को जब्त किया है। ये संपत्तियां लंदन, दुबई और भारत में स्थित हैं। पूरी खबर पढ़े
10. लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा अयोध्या का राम मन्दिर
आज से ठीक 33 साल पहले, 2 नवम्बर को, अयोध्या में निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलाने की घटना से, भारत की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ आया था। ठीक वैसे ही जैसे जलियावालां बाग़ की फायरिंग से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक निर्णायक मोड़ आया था। और अब 2024 के चुनाव में श्री राम जन्म-भूमि मंदिर एक प्रमुख मुद्दा बनने जा रहा है। पूरी खबर पढ़े