
Samachar : नमस्कार। आप सभी सुधी पाठकों को गुड़ मार्निंग, हैप्पी मंडे। आपका दिन मंगलमय हो। चेतना मंच की इस विशेष पेशकश में आपका स्वागत है। नोएडा पुलिस ने बेहद ही सराहनीय काम किया है। इस विशेष पेशकश में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की प्रमुख खबरों की। आइए जानते हैं क्या है आज विशेष...
1. 42 लाख की नकदी और सोने जेवर चोरी करने चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। नोएडा में नकदी और सोने के जेवर की सुरक्षा के लिए जिस व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई, उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर डूप्लेक्स में ताला तोडकर नकदी व सोने की ज्वैलरी को साफ कर गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्यों की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़े
2. अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ के माल समेत 4 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के कीमती कैमरे, कैमरों के लैंस व ईयरबर्डस बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़े
3. बड़ा सवाल : क्या आरुषि तथा निठारी कांड की तरह अनसुलझी गुत्थी बन जाएगा एल्विश यादव ?
नोएडा तथा आसपास के शहरों का चर्चित नाम एल्विश यादव धीरे धीरे सुर्खियों में कम होता जा रहा है। नोएडा शहर के नागरिक सवाल पूछ रहे हैं कि क्या एल्विश यादव का अपराध भी नोएडा की मर्डर मिस्ट्री आरुषि हत्याकांड अथवा निठारी कांड की तरह से ही पुलिस व अदालत की फाइलों में दबकर रह जाएगा। पूरी खबर पढ़े
4. यूं ही ‘लेडी सिंघम’ नहीं कहा जाता इस महिला IPS अफसर को
बहुत पहले ”सिंघम” के नाम से एक हिन्दी फिल्म आई थी। उस फिल्म का हीरो ”सिंघम” एक आदर्श पुलिस असफर था। धीरे धीरे अच्छे पुलिस अफसरों को सिंघम के नाम की उपमा दी जाने लगी। इसी प्रकार अपराध तथा अपराधियों का खात्मा करने वाली महिला पुलिस अफसरों को ”लेडी सिंघम” कहा जाने लगा। पूरी खबर पढ़े
5. नोएडा शहर के हजारों घरों में शिद्दत के साथ याद किए जा रहे हैं सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रह रॉय सहारा का निधन हुए पांच दिन बीत गए हैं। देश तथा विदेश के साथ ही साथ यूपी के नोएडा शहर के साथ भी सुब्रत रॉय सहारा का गहरा रिश्ता रहा है। उनके निधन के बाद भी नोएडा शहर के हजारों घरों में सहाराश्री के नाम से प्रसिद्ध सुब्रह रॉय सहारा को पूरी शिद्दत के साथ याद किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े
6. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ महापर्व, हो रहे हैं अनेक आयोजन
उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नोएडा के स्टेडियम में जहां व्रती उपासना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यहां पर अन्य श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। बच्चों से लेकर बड़े बूढे तक यहां पर जमा है। पूरी खबर पढ़े
7. ग्रेटर नोएडा में मुख्य मार्ग की पुलिया धंसी, आवागमन हुआ बाधित
यूपी के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक पुलिया अचानक से धंस गई। पुलिया के धंसने से पचास से ज्यादा गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। फिलहाल पुलिस ने यह मार्ग अस्थायी रुप से बंद करा दिया है और रुट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला जा रहा है। पूरी खबर पढ़े
8. आज से खुल रहे हैं दिल्ली के स्कूल कालेज, हट जाएंगे यह प्रतिबंध
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में सभी स्कूल कालेजों को बंद कर दिया गया था। अब वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होने पर सरकार पिछले करीब दस दिनों से बंद पड़े स्कूल कालेजों को खोलने पर विचार कर रही है। पूरी खबर पढ़े
9. विश्व कप फाइनल मैच: हेड के शतक से भारत का सपना तोड़ कंगारू बने चैम्पियन
13वें विश्व कप के फाइनल में आज मेजबान भारत का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। ये फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पूरी खबर पढ़े
10. बड़ी खबर : यूपी के इन रोडवेज बस स्टैंड पर मिलेगी होटल और मॉल की सुविधा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के रोडवेज बस स्टैंड को हाईटेक बनाने जा रही है। इन बस स्टैंड्स नए जमाने के विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम जर्जर हो चुके रोडवेज बस स्टैंड के भवनों को नए सिरे से बनाएगा, जिसमें यात्रियों को आधुनिक होटल और मॉल की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पूरी खबर पढ़े