
Aaj ka Samachar /नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो। आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। चेतना मंच की इस खास पेशकश में हम आपको नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की प्रमुख खबरों और गतिविधियों से अवगत कराएंगे। आईए जानते हैं कि आज क्या है खास ...
1. नोएडा में बदले गए भाजपा के प्रभारी, विधायक पंकज सिंह को कानपुर की जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी फार्म में है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कानपुर जिले का प्रभारी बनाया है। पूरी खबर पढ़े
2. सात समुद्र पार अमेरिका में ठगी करने वाले ठग सरगना की तलाश तेज
नोएडा पुलिस कमिश्नरी की पुलिस तथा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ठगों के गिरोह के सरगना (गैंगलीडर) की तलाश तेज कर दी है। ठगों का यह गैंग नोएडा के सेक्टर 3 में एक फर्जी कॉल सेंटर खोलकर सात समुद्र पार यानि कि अमेरिका के नागरिकों को ठग रहा था। पूरी खबर पढ़े
3. नोएडा में बदले गए आधा दर्जन से अधिक जज
नोएडा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के आधा दर्जन से अधिक जजों का प्रमोशन और तबादला कर दिया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों की कोर्ट में तैनात जजों के पदोन्नति के साथ स्थानांतरण किया गया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े
4. बैडमिंटन प्रतियोगिता में नोएडा पुलिस ने गाड़े झंडे, बनी विजेता टीम
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हाल में मेरठ जोन की 40वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन पुलिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। गौतमबुद्धनगर ओपन डबल्स राजपत्रित वर्ग में गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार और बुलंदशहर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार की जोड़ी फाइनल मैच की विजेता बनी। पूरी खबर पढ़े
5. हताश-निराश नोएडा के लोग, युवती सहित 4 लोगों ने चुनी मौत
नोएडा में रह रहे लोगों में हताशा और निराश इस कदर घर कर गई है कि वह मौत को गले लगा रहे हैं। जिंदगी से हताश होकर युवती सहित चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं जिस कारण आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पूरी खबर पढ़े
6. मकान बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी
ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास अपना मकान बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास हाईटेक सेक्टर बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सेक्टर को 1292 एकड़ भूमि पर बसाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
7. ठगी करके हर महीने में डेढ़ करोड़ रुपये जुटाते थे नोएडा के शातिर ठग
पिछले दिनों नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा किए पकड़े शातिर ठगों के कारनामे चौंकाने वाले हैं। ठग हर महीने डेढ़ करोड़ रुपये विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करके जुटाते थे। शातिर ठग अब तक सत्तर करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ठगी करके कमा चुके थे। पूरी खबर पढ़े
8. ऑटो में सो रहा था शख्स, तभी पहुंचा उसकी पत्नी का प्रेमी कर गया ये काम
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पति, पत्नी और वो का एक अनोखा मामला सामने आया है। नोएडा में आटो में सो रहे एक शख्स पर उसकी पत्नी के प्रेमी ने जानलेवा हमला बोल दिया और पत्थरों से हमला बोल कर नाक की हड्डी तोड़ दी। हमले से पीड़ित व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पूरी खबर पढ़े
9. पराली में छिपकर प्रेमी से रोमांस कर रही थी बीवी, पति ने जिंदा जलाया
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक पति की चौंकाने वाली हरकत सामने आई। यूपी के बरेली में पराली में छिपकर अपने प्रेमी से रोमांस कर रही एक महिला को उसके पति ने ऐसी सजा दी है कि सभी लोग अचंभित रह गए। पराली में रोमांस करते देख पति आग बबूला हो गया और उसने अपनी बीवी को पराली में ही जिंदा जला दिया। पूरी खबर पढ़े
10. हलाल सर्टिफिकेट : यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा हलाल ट्रस्ट
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ‘हलाल सर्टिफाइड’ लिखे उत्पादों पर बैन लगाए जाने के बाद मुस्लिमों ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यूपी की योगी सरकार द्वारा हलाल उत्पादों पर बैन लगाने पर जमीयत उलमा ए हिन्द हलाल ट्रस्ट ने सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से गलत करार दिया है। ट्रस्ट का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाएगा। पूरी खबर पढ़े